होम / बिजनेस / Swiggy को 10,000 करोड़ की QIP मंजूरी, शेयरों में उछाल और आय में जबरदस्त बढ़ोतरी

Swiggy को 10,000 करोड़ की QIP मंजूरी, शेयरों में उछाल और आय में जबरदस्त बढ़ोतरी

स्विगी को 10,000 करोड़ रुपये की QIP मंजूरी मिलना कंपनी के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत और भविष्य की ग्रोथ के लिए मजबूत कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

स्विगी (Swiggy) को उसके शेयरधारकों से 10,000 करोड़ रुपये की QIP मंजूरी मिलते ही कंपनी के शेयरों में तेज रफ्तार देखने को मिली. लगातार तीसरे ट्रेडिंग सत्र में बढ़त के साथ चल रहे Swiggy के शेयरों ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही मजबूती दिखाई. फंड जुटाने की इस बड़ी तैयारी के बीच कंपनी की आय में तो उछाल आया है, लेकिन घाटा भी बढ़ गया है.

QIP मंजूरी मिलते ही शेयरों में उछाल

फूड और ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी स्विगी के शेयर सोमवार को बढ़त के साथ खुले और ₹384 से चढ़कर ₹399.20 तक पहुंच गए. दोपहर करीब 12 बजे शेयर लगभग ₹393.60 के आसपास कारोबार कर रहा था, यानी करीब 2% की बढ़त, वहींं खबर लिखे जाने तक ये शेयर 2.49%  की तेजी के साथ 395.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. शेयर पिछले तीन सत्रों से लगातार ऊपर जा रहा है और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. स्विगी ने बताया कि शेयरधारकों ने भारी समर्थन के साथ QIP के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पास की. वोटिंग में 76.40% हिस्सेदारी वाले शेयरधारकों ने हिस्सा लिया और इनमें से 99.47% ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. नवंबर में कंपनी के बोर्ड ने भी फंड जुटाने की इस योजना को हरी झंडी दे दी थी.

Citigroup, JPMorgan और Kotak संभालेंगे शेयर बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार QIP के जरिए शेयर बेचने की प्रक्रिया को मैनेज करने के लिए स्विगी ने Citigroup, JPMorgan Chase और Kotak Mahindra Capital को चुना है. QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट एक ऐसा तरीका है जिसमें कंपनियां बड़े निवेशकों को शेयर बेचकर पूंजी जुटाती हैं.

फंड का उपयोग बैलेंस शीट और भविष्य की ग्रोथ में होगा

कंपनी ने कहा कि QIP से मिलने वाली राशि बैलेंस शीट मजबूत करने, नए बिजनेस अवसरों में निवेश करने और मौजूदा सेवाओं को और बेहतर बनाने में खर्च की जाएगी. नवंबर 2024 में लिस्टिंग के बाद यह स्विगी का सबसे बड़ा फंडरेजिंग कदम है. लिस्टिंग के समय कंपनी के शेयर ₹390 पर जारी हुए थे और शुरुआती दिन ही 8% की बढ़त के साथ लिस्ट हुए थे.

आय में जबरदस्त उछाल, लेकिन घाटा भी बढ़ा

स्विगी के Q2 नतीजों के मुताबिक कंपनी का घाटा बढ़कर ₹1,092 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹626 करोड़ था. हालांकि आय में बेहतरीन बढ़ोतरी देखने को मिली और यह ₹3,601 करोड़ से बढ़कर ₹5,561 करोड़ हो गई. स्विगी का सीधा मुकाबला Zomato से है, जिससे इस मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुंबई पोर्ट में ₹3,541 करोड़ का निवेश, कार्गो और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्राधिकरण के अनुसार, 132.29 करोड़ रुपये की सात परियोजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार हैं, जबकि 1,354.59 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.

35 minutes ago

IRFC के OFS को मिला शानदार रिस्पॉन्स, सरकार ने जुटाए ₹2,100 करोड़

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव अरुणिश चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों तक चले OFS के दौरान कुल 22.88 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई.

57 minutes ago

विकास गर्ग की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली कोर्ट ने रोका Advik Laboratories का राइट्स इश्यू

यह फैसला ऐसे समय आया है जब विकास गर्ग और उनके कारोबारी सहयोगी पहले से ही विभिन्न नियामकीय और कानूनी जांचों का सामना कर रहे हैं. अदालत के इस आदेश से कंपनी की पूंजी जुटाने की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

3 hours ago

अमेजन का भारत पर बड़ा दांव, PM मोदी से मुलाकात के बाद 13 अरब डॉलर के नए निवेश की घोषणा

कंपनी का कहना है कि यह निवेश डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

4 hours ago

कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी कितनी व्यावहारिक? जानिए क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

विशेषज्ञों की राय बताती है कि CSE का पुनर्जीवन केवल एक ऐतिहासिक संस्था को बचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह पूर्वी भारत के वित्तीय भविष्य से जुड़ा मुद्दा भी बन सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मुंबई पोर्ट में ₹3,541 करोड़ का निवेश, कार्गो और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्राधिकरण के अनुसार, 132.29 करोड़ रुपये की सात परियोजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार हैं, जबकि 1,354.59 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.

35 minutes ago

रामकुमार रत्नम बने Dvara KGFS Digital Services के नए CEO

CEO के रूप में रत्नम आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS), भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) और घरेलू मनी ट्रांसफर सेवाओं सहित डिजिटल वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की रणनीति का नेतृत्व करेंगे.

10 minutes ago