✕

होम / बिजनेस / सुजलॉन एनर्जी का धमाकेदार तिमाही प्रदर्शन: मुनाफा 6 गुना उछला, ऑर्डर बुक ने बनाया नया रिकॉर्ड

सुजलॉन एनर्जी का धमाकेदार तिमाही प्रदर्शन: मुनाफा 6 गुना उछला, ऑर्डर बुक ने बनाया नया रिकॉर्ड

सुजलॉन एनर्जी के रिकॉर्ड मुनाफे और मजबूत ऑर्डर बुक ने यह साबित कर दिया है कि कंपनी अब नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में स्थायी और दीर्घकालिक ग्रोथ ट्रैक पर लौट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

विंड टर्बाइन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर 2025 तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6 गुना बढ़कर ₹1,279 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में 84% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर 6.2 गीगावॉट पर पहुंच गई, जिससे शेयरों में रॉकेट जैसी तेजी देखने को मिली.

मुनाफे में 537% की बढ़त, टैक्स राइट-बैक से मिला बूस्ट

सितंबर 2025 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹200.60 करोड़ से उछलकर ₹1,279.44 करोड़ पर पहुंच गया, यानी सालाना आधार पर 537.81% की बढ़त. इसमें ₹718.18 करोड़ के डेफर्ड टैक्स यानी टैक्स राइट-बैक का बड़ा योगदान रहा. हालांकि टैक्स एडजस्टमेंट हटाने के बाद भी कंपनी का शुद्ध लाभ 100% से अधिक बढ़ा है.

रेवेन्यू 84% बढ़कर ₹3,870 करोड़ पर

कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹2,103.38 करोड़ से बढ़कर ₹3,870.78 करोड़ हो गया, जो सालाना 84% की वृद्धि है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹293.4 करोड़ से बढ़कर ₹720 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 460 बेसिस प्वाइंट्स सुधरकर 18.6% पर रहा.

कोर विंड टर्बाइन बिजनेस ने दिया ग्रोथ को बल

कंपनी के कोर विंड टर्बाइन जेनरेटर सेगमेंट का रेवेन्यू ₹1,507 करोड़ से बढ़कर ₹3,241 करोड़ पर पहुंच गया. फाउंड्री और फोर्जिंग बिजनेस का रेवेन्यू ₹83 करोड़ से बढ़कर ₹121 करोड़ हुआ, जबकि ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस बिजनेस ₹575 करोड़ पर लगभग स्थिर रहा. सितंबर तिमाही में कंपनी की डिलीवरी 565 मेगावॉट रही, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और मजबूत कैश पोजिशन

सुजलॉन की कुल ऑर्डर बुक अब 6 गीगावॉट के पार जाकर 6.2 गीगावॉट पर पहुंच चुकी है. वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 2 गीगावॉट नए ऑर्डर जोड़े हैं. सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी का नेट कैश पोजिशन ₹1,480 करोड़ रहा, जो इसकी मजबूत बैलेंस शीट को दर्शाता है.

प्रबंधन का आत्मविश्वास, विंड एनर्जी सेक्टर में दिखी लंबी संभावनाएं

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और एग्जीक्यूशन को अलग करने की रणनीति से एग्जीक्यूशन वॉल्यूम में तेज बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि 2047 तक कंपनी को 400 गीगावॉट की दीर्घकालिक विजिबिलिटी दिखाई दे रही है. कंपनी के सीईओ जेपी चलसानी ने कहा कि भारतीय विंड मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस वित्त वर्ष में इंस्टॉलेशन 6 गीगावॉट तक पहुंच सकता है, जबकि अगले वित्त वर्ष 2027 में यह 8 गीगावॉट तक जा सकता है.

शेयर बना निवेशकों का रॉकेट, एक साल में 61% उछाल

सुजलॉन के शेयर 7 अप्रैल 2025 को ₹46 के स्तर पर थे, जो एक साल का निचला स्तर था. वहां से यह दो महीने में ही 61.52% उछलकर 30 मई 2025 को ₹74.30 पर पहुंच गया, जो एक साल का उच्चतम स्तर है.  इंट्रा-डे में यह ₹60.75 के स्तर तक पहुंचा था, वहीं शाम को 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ  59.99 रुपये पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

6 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें