✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में उछाल: रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती, जानिए आज कहां करें निवेश

शेयर बाजार में उछाल: रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती, जानिए आज कहां करें निवेश

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 575.45 अंक की बढ़त के साथ 82,605.43 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 178.05 अंक उछलकर 25,323.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 575.45 अंक या 0.70% की बढ़त के साथ 82,605.43 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 178.05 अंक या 0.71% उछलकर 25,323.55 पर बंद हुआ. इसके साथ ही लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 645.60 अंक (1.11%) की मजबूती के साथ 58,970 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147.90 अंक (0.82%) बढ़कर 18,088.05 पर पहुंचा. तो चलिए जानते हैं आज शेयर बाजार की चाल कैसी रहने वाली है?

रियल्टी और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

बाजार की तेजी का नेतृत्व रियल्टी शेयरों ने किया. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.05% चढ़ा. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.67%, निफ्टी आईटी में 0.53%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.91%, निफ्टी मेटल में 1.00% और निफ्टी एफएमसीजी में 0.99% की बढ़त दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, जोमैटो, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त रही. वहीं, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी में गिरावट दर्ज की गई.

तेजी की वजह क्या रही?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, फेड चेयरमैन द्वारा ब्याज दरों पर नरम रुख अपनाने और मात्रात्मक सख्ती (Quantitative Tightening) खत्म करने पर विचार करने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और रुपये की मजबूती ने एफआईआई को भारतीय बाजारों की ओर आकर्षित किया, जिससे घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली.

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज ICICI Lombard, Bank of Maharashtra, Persistent Systems, Motherson Sumi Wiring India, CESC, Ola Electric Mobility और Poonawalla Fincorp जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है. करीब 149 से अधिक शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी का संकेत है.

इन स्टॉक्स में दिखी कमजोरी

जिन शेयरों में मंदी के संकेत हैं, उनमें SKF India, Tata Investment, BLS International Services, C.E. Info Systems, JK Cement, Bikaji Foods International और Cyient शामिल हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में अब गिरावट की संभावना है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों ने निवेशकों को कुछ खास शेयरों पर भी नजर रखने की सलाह दी है, जैले टेक महिंद्रा ने दूसरी तिमाही में 4.4% की गिरावट के साथ ₹1,194.5 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि उसकी आय 5.1% बढ़ी है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज एक्स-डिविडेंड स्टेटस में ट्रेड करेगी और ₹11 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. एलजी इंडिया का शेयर मंगलवार को 48% उछाल के साथ ₹1,683 पर बंद हुआ और इसका मार्केट कैप पैरेंट कंपनी LG Electronics से भी आगे निकल गया. ICICI लोम्बार्ड ने 18.1% की वृद्धि के साथ ₹820 करोड़ का मुनाफा कमाया है. ओला इलेक्ट्रिक 17 अक्टूबर को अपना पहला नॉन-व्हीकल एनर्जी प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. वहीं, Saatvik Green Energy को ₹638 करोड़ का सोलर पैनल ऑर्डर मिला है. आफिस स्पेस सॉल्यूशंस में QRG ने अपनी हिस्सेदारी बेची है जबकि HSBC म्यूचुअल फंड ने नई हिस्सेदारी खरीदी है. इन सभी खबरों के चलते संबंधित स्टॉक्स में आज ट्रेडिंग के दौरान अच्छी हलचल देखी जा सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें