होम / बिजनेस / बिज़नेस का B भी नहीं जानती थीं कि सावित्री जिंदल, फिर सफलता से सबको किया हैरान

बिज़नेस का B भी नहीं जानती थीं कि सावित्री जिंदल, फिर सफलता से सबको किया हैरान

पति ओम प्रकाश जिंदल की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद सावित्री जिंदल ने ही कारोबार संभाला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जिंदगी कई बार ऐसे मोड़ पर लाकर छोड़ देती है, जहां से आगे का रास्ता पूरी तरह धुंधला नज़र आता है. कुछ इस 'धुंध' से डरकर अपने कदम रोक लेते हैं, जबकि कुछ उसे चीरते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं. सावित्री जिंदल भी उन्हीं में से एक हैं. उन्होंने तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी, हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और यह साबित कर दिखाया कि असंभव कुछ भी नहीं.

2 साल में इतनी बढ़ी संपत्ति
सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं, लेकिन पति के आकस्मिक निधन के बाद जब कारोबार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई, तो उन्होंने असहजता नहीं दिखाई. पूरे विश्वास के साथ कारोबार संभाला और आज वह भारत की सबसे धनी महिला हैं. सावित्री जिंदल की संपत्ति में सिर्फ 2 साल में 12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 2 सालों उनकी संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 17.7 बिलियन डॉलर हो गई है. 2019 और 2020 में उनकी संपत्ति करीब 50% तक गिर गई थी. हालांकि, उसके बाद यह लगातार बढ़ी है.

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पति की मौत
सावित्री जिंदल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. जब वह 55 साल की थीं, तब उनके पति ओम प्रकाश जिंदल की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. ओम प्रकाश जिंदल समूह के संस्थापक थे. इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार संभाला. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में सावित्री जिंदल 126वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स के अनुसार, जिंदल के बाद सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज का नाम भी शामिल है.

दिक्कतें आईं, लेकिन हार नहीं मानी 
जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और पुरुष बाहर के काम देखते हैं. इसके चलते सावित्री को अपने पति का कारोबार संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने कारोबार की बारीकियों को सीखा, समझा और उसे बढ़ाने के प्रयास किए. शुरुआत में उन्हें मनमाफिक परिणाम नहीं मिले, लेकिन धीरे-धीरे वह कारोबार चलाने में पारंगत हो गईं. सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था. उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी. फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट 2022 के अनुसार, सावित्रि जिंदल की कुल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago