होम / बिजनेस / सोने की डिमांड को कैसा पूरा करता है भारत, किन देशों से आता है गोल्ड? जानें सबकुछ 

सोने की डिमांड को कैसा पूरा करता है भारत, किन देशों से आता है गोल्ड? जानें सबकुछ 

चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. लेकिन हमारे यहां तैयार सोने के आभूषणों की दुनियाभर में डिमांड रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में गोल्ड को इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन ऑप्शन के रूप में देखा जाता है. इसलिए इसके खरीदारों की संख्या बढ़ती रहती है. खासकर फेस्टिवल सीजन में सोने की जमकर खरीदारी की जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोने की डिमांड को भारत कैसे पूरा करता है? कहने का मतलब है कि सोना किन देशों से आयात किया जाता है? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं.  

दूसरा सबसे बड़ा इम्पोर्टर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. यह अपनी जरूरत का करीब आधा हिस्सा स्विट्जरलैंड से खरीदता है.  इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), दक्षिण अफ्रीका, गिनी और पेरू जैसे देशों से भी गोल्ड इम्पोर्ट किया जाता है. फाइनेंशियल इयर 2021-22 के गोल्ड इंपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि भारत ने अपनी जरूरत का 45.8% सोना अकेले स्विट्जरलैंड से आयात किया था. दूसरे नंबर पर UAE है, यहां से भारत ने 12.7 प्रतिशत सोना आयात किया है. रिपोर्ट में इसका बात का भी उल्लेख है कि विभिन्न देशों से आयात किए गए सोने का ज्यादातर हिस्सा चेन्नई और दिल्ली में उतारा जाता है. 

इन देशों से आया सोना
FY2021-22 में भारत ने स्विट्जरलैंड 45.8%, UAE से 12.7%, दक्षिण अफ्रीका से 7.3% गिनी से 7.3% और पेरू से अपनी ज़रूरत का 4.9% सोना आयात किया है. अब यह जानना भी ज़रूरी है कि आखिर स्विट्जरलैंड से सबसे ज्यादा गोल्ड इम्पोर्ट क्यों किया जाता है? दरअसल, यूरोप का यह छोटा सा मुल्क, दुनिया का सबसे बड़ा गोल्‍ड रिफाइनिंग सेंटर है. माना जाता है स्विस गोल्ड की क्वालिटी दुनिया के अन्य देशों के सोने के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है. एक अन्य रिपोर्ट में जेम ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के हवाले से बताया गया है कि भारत का सोना आयात 2021 में बढ़कर 1,067.72 टन पर हो गया, जो 2020 के दौरान 430.11 टन था. 

आभूषणों की मांग बढ़ी
भारत, चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. लेकिन हमारे यहां तैयार सोने के आभूषणों की दुनियाभर में डिमांड रहती है. GJEPC के मुताबिक, रत्न और आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर में 30,195.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 27.17 फीसदी ज्यादा है. 2021 के सितंबर में रत्न और आभूषण निर्यात 23,743.46 करोड़ रुपए रहा था. इससे पता चलता है कि भारतीय आभूषणों की मांग में तेजी आ रही है. वहीं, सोने के कारोबार से जुड़े व्यापारियों का मानना है कि दिवाली पर सोने की बिक्री के पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago