होम / बिजनेस / Christmas के मौके पर बंद रहेगा Stock Market, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग!

Christmas के मौके पर बंद रहेगा Stock Market, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग!

साथ ही सिक्योरिटीज से संबंधित कारोबार को भी बंद रखा गया है और यहां भी किसी प्रकार का लेन-देन देखने को नहीं मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज 25 दिसंबर है और जैसा कि हम सब जानते हैं, आज पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार मनाया जाता है. इस मौके पर आज भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market) को भी बंद रखा गया है. देश के दोनों ही प्रमुख एक्सचेंज यानी राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज बंद रहेंगे. 

इनकी ट्रेडिंग नहीं होगी
क्रिसमस के मौके पर इक्विटी (Equity), इक्विटी डेरिवेटिव (Equity Derivative), इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव (Interest Rate Derivative) और करेंसी डेरिवेटिव (Currency Derivative) आदि में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके साथ ही सिक्योरिटीज से संबंधित कारोबार को भी बंद रखा गया है और यहां भी किसी प्रकार का लेन-देन देखने को नहीं मिलेगा. इतना ही नहीं, मेटल और बुलियन जैसी होलसेल कमोडिटी मार्केटों को भी बंद रखा जाएगा. मार्केट के लिए आखिरी कारोबारी दिन 22 दिसंबर को था और इस दौरान लगातार दूसरे सेशन में मार्केट की तेज रफ्तार देखने को मिली थी और निफ्टी भी 21,300 अंकों से अधिक पर ट्रेड कर रहा था, और इस उछाल की वजह विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही खरीदारी थी. 

शुरुआत अच्छी, फिर क्यों धीमी पड़ी मार्केट?
दूसरी तरफ आखिरी कारोबारी दिन BSE के सेंसेक्स (Sensex) में 241.86 अंकों या फिर 0.34% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी जिसके बाद यह 71,106.96 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था. क्लोजिंग वाले दिन बेशक सेंसेक्स और निफ्टी 50 (Nifty 50) में थोड़ी बहुत बढ़ोत्तरी देखने को मिली हो लेकिन अगर साप्ताहिक आधार पर देखें तो दोनों ही सूचकांकों में 0.5% की गिरावट भी देखने को मिली थी. आखिरी कारोबारी दिन के दौरान शुरुआत तो अच्छी हुई और निफ्टी 21,400 अंकों के रिकॉर्ड स्तर के करीब भी जा पहुंचा, लेकिन दिन के दुसरे हाफ के दौरान मार्केट में जमकर बिकवाली हुई और इसकी वजह से मार्केट में हुई बढ़त को नकारात्मक रूप मिला. 

किसे हुआ फायदा, किसे नुक्सान?
आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 दिसंबर को निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाले स्टॉक्स में विप्रो (Wipro), HCL टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), टाटा मोटर्स (Tata Motors), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) आदि का नाम शामिल है, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Indsutries), SBI लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), HDFC बैंक (HDFC Bank) और ICICI बैंक (ICICI Bank) के स्टॉक्स को नुक्सान का सामना करना पड़ा था.
 

यह भी पढ़ें: जनरेटिव AI बनाने के लिए उत्सुक Apple ने मांगी मीडिया से मदद, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago