होम / बिजनेस / आज किन शेयरों से दूरी बनाने में है भलाई और कौन करा सकता है कमाई, जानें यहां 

आज किन शेयरों से दूरी बनाने में है भलाई और कौन करा सकता है कमाई, जानें यहां 

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल यानी मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जो शेयर पिछले कुछ दिनों से रॉकेट बने हुए थे उनकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया. उदाहरण के तौर पर रेलवे से जुड़ी कंपनी RVNL के शेयर 10.03% की भारी गिरावट के साथ 170.50 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह Suzlon Energy में भी 5% की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इन सबके बावजूद सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 94.05 अंक की तेजी के साथ 67,221.13 पर पहुंच गया था. जबकि, NSE निफ्टी शुरुआती लाभ बरकरार नहीं रख पाया और 3.15 अंक के नुकसान के साथ 19,993.20 पर बंद हुआ. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर खबरों में रह सकते हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
MACD के रुझान को समझने से पहले आज उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. L&T, ITI Ltd, TCS, JB Chemicals और Sundaram Finance उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार करने के लिए तेजी से बढ़े जा रहे हैं. ITI Ltd के शेयर कल करीब साढ़े 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.25 रुपए पर पहुंच गए थे. इसी तरह, Sundaram Finance में भी 4.13% की तेजी दर्ज की गई. मजबूती के साथ ही कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta के साथ-साथ Bajaj Electricals, Aeroflex Industries और Continental Securities वो शेयर हैं, जिनमें काफी बिकवाली देखने को मिल रही है. 

MACD के ये हैं संकेत
वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Sun Pharma, TTK Healthcare, Ambuja Cements, Cantabil Retail और Honeywell Automation में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में कमाई की गुंजाइश आज बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य करें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में HFCL, Zee Media, Zomato, IDFC First Bank और REC का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

15 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

16 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

14 hours ago