होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट से है मुनाफे की आस? आज इन शेयरों में इन्वेस्ट से हो सकती है कमाई

स्टॉक मार्केट से है मुनाफे की आस? आज इन शेयरों में इन्वेस्ट से हो सकती है कमाई

आज मार्केट में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. क्योंकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टॉक मार्केट में गुरुवार को भी तेजी का दौर बरकरार रहा. आज मार्केट में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. क्योंकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है. पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 156.63 अंकों की बढ़त के साथ 58,222.10 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 57.50 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. यह 17,331.80 पर बंद हुआ. चलिए देखते हैं आज बाजार में कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

कल गिरे, आज चढ़ने की संभावना
इंडसइंड बैंक के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए. गुरुवार को इसमें 1.33% की नरमी देखी गई. फिलहाल यह 1,203 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले छह महीनों में कंपनी ने करीब 24% का रिटर्न दिया है. बीते 5 दिनों में भी पॉजिटिव साइन ही नज़र आए हैं. ऐसे में आज इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसी तरह HDFC बैंक के शेयर में भी गुरुवार को गिरावट आई. यह 1.17% की नरमी के साथ 1,436 रुपए पर बंद हुआ. आज यह गिरावट से बाहर निकलते हुए हरे निशान पर बंद हो सकता है.

इनमें बनी रह सकती है तेजी
इनके अलावा भी ऐसे कुछ शेयर हैं, जो आज ऊपर की तरफ चढ़ सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Indiabulls Housing, Zomato, SAIL और IDFC First Bank पर तेजी का रुख दिखाया है. इंडियाबुल्स के शेयर में कल 5.57% की तेजी देखी गई. पिछले 5 दिनों में यह आंकड़ा 12.09% पहुंच गया है. गिरावट के दौर के बाद अब ये शेयर ऊपर चढ़ रहा है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 279 रुपए है, लेकिन अभी यह 131.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह Steel Authority of India Limited यानी SAIL के शेयर में भी कल तेजी दर्ज की गई. यह 3.39% की बढ़त के साथ 82.30 रुपए पर बंद हुआ.    

इन शेयरों में नरमी के संकेत
IDFC फर्स्ट बैंक का प्रदर्शन भी अच्छा नज़र आ रहा है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल के करीब पहुंच चुका है, जो 55.15 रुपए है. पिछले एक साल में इस शेयर ने 13.60% रिटर्न दिया है. बीते छह महीने में यह आंकड़ा 27.92% और पांच दिनों में 15.04 प्रतिशत है. गुरुवार को भी बैंक के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 54.30 रुपए पर बंद हुए. आज भी इसमें तेजी से संकेत हैं. वहीं, MACD ने HUL, JM Financial, Narayana Hrudayalaya और Arvind Fashions में नरमी के संकेत दिए हैं.


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

11 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

11 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago