होम / बिजनेस / Shah Rukh Khan की तरह नहीं गाना चाहते 'लुट-पुट गया', तो आज इन शेयरों से बनाए रखें दूरी

Shah Rukh Khan की तरह नहीं गाना चाहते 'लुट-पुट गया', तो आज इन शेयरों से बनाए रखें दूरी

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) कल बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 350.81 अंक उछलकर 74227.63 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 80 अंकों की मजबूती के साथ 22514.65 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 में से 31 शेयर बढ़त में रहे. बाजार में इस तेजी की वजह मुख्य रूप से IT, कंज्‍यूमर ड्यूरेबल गुड्स और फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी रही. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें आ सकती है तेजी
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Kalpataru Power, FDC, Alkyl Amines, Varun Beverages, Gujarat Fluorochem और Policybazaar में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है और ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं, तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

इनमें गिरावट के हैं संकेत
इसी तरह, MACD ने HDFC Life, Hero MotoCorp, Oracle Financial Services, Software, ABB Power और Kaynes Technology में मंदी के संकेत दिए हैं. MotoCorp को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 604.8 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस थमाया है. हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि उसे टैक्स नोटिस असेसमेंट ईयर 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए मिला है. कंपनी से 308.65 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारी के साथ 296.22 करोड़ रुपए का ब्याज, इस तरह कुल 604.8 करोड़ रुपए मांगा गया है. कंपनी इस नोटिस के खिलाफ अपील दायर करेगी. यह खबर कल बाजार बंद होने के बाद आई थी, लिहाजा इसका कुछ न कुछ असर आज हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों पर पड़ सकता है.

आज इन पर भी रखें नजर
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में M&M, Grasim Industries, NTPC और Shriram Finance का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के शेयर कल करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,008 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 दिनों में ये शेयर 6.81% ऊपर चढ़ चुका है. Grasim Industries की बात करें, तो यह कल के तेजी वाले बाजार में गिरावट के साथ 2,285 रुपए पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले 5 सत्रों में इसमें 2.78% की तेजी आई है. NTPC में गुरुवार को 1.27% की तेजी आई और यह 355.70 रुपए पर पहुंच गया. जबकि Shriram Finance कल 1.80% लुढ़क गया.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

36 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

23 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago