होम / बिजनेस / बाजार के हाल पर रखें नज़र, आज इन शेयरों से हो सकती है कमाई!

बाजार के हाल पर रखें नज़र, आज इन शेयरों से हो सकती है कमाई!

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस महीने के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार के प्रदर्शन ने निवेशकों को निराश किया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) Sensex 638.11 अंक टूटकर 56,788.81 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 207 अंक की गिरावट के साथ 16,887.35 अंक पर बंद हुआ. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज बाजार का मिजाज कैसा रहता है और कौन से शेयर मुनाफा करवा सकते हैं.

आ सकती है तेजी
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आज तेजी का रुख रह सकता है. सोमवार को यह 0.45% की गिरावट के साथ 2,367.05 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में भी इसमें नरमी ही देखने को मिली है. कंपनी का 52-वीक हाई 2,856.15 रुपए है. इसी तरह, Bank of Baroda के शेयर में भी ऊपर की तरफ बढ़ सकते हैं. फिलहाल यह 127.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं और सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए.

इन पर भी रखें नज़र
इसके अलावा, Hindalco Industries के शेयर में भी तेजी देखने को मिल सकती है. पिछले कारोबारी दिन यह 2.46% गिरावट के साथ 380.95 रुपए पर बंद हुआ. वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Oriental Hotels, Triveni Turbine, Samvardhana Mother, Mazagon Dock और Aurobindo Pharma में तेजी का रुख दिखाया है. जबकि HCC, Reliance Communications, Sterling and Wilson और Alkem Laboratories में मंदी रह सकती है.

विदेशी निवेशकों की बेरुखी
शेयर बाजार का इतिहास देखा जाए तो अक्टूबर का महीना निवेशकों के लिए ज़्यादातर अच्छा ही जाता है, लेकिन इस बार विदेशी निवेशकों की बेरुखी चिंता का विषय बनी हुई है. विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर निवेश है, ऐसे में जब वो बाजार छोड़ना शुरू करते हैं, तो मार्केट नीचे आ जाता है. अब तक वो बड़ा अमाउंट भारतीय शेयर बाजार से निकाल चुके हैं और माना जा रहा है कि ये ट्रेंड अगले कुछ समय तक बरकरार रहेगा. 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago