होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन रही है कमाई की संभावना, बाजार के उतार-चढ़ाव पर रखें नज़र

आज इन शेयरों में बन रही है कमाई की संभावना, बाजार के उतार-चढ़ाव पर रखें नज़र

वैसे तो बाजार के बारे में कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन सही स्टॉक में निवेश करके मुनाफे की संभावना को ज़रूर बढ़ाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार का पिछला कारोबारी दिन निवेशकों के लिए राहत भरा रहा. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच BSE सेंसेक्स मंगलवार को 1,276.66 अंक यानी 2.25% उछलकर 58,065.47 अकों पर बंद हुआ था. वहीं, NSE का निफ्टी भी 386.95 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,274.30 अंकों पर बंद हुआ था. वैसे तो बाजार के बारे में कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन सही स्टॉक में निवेश करके मुनाफे की संभावना को ज़रूर बढ़ाया जा सकता है. चलिए देखते हैं आज किन शेयरों में कमाई की संभावना दिख रही है.

Cipla और Indian Hotels
Cipla Ltd के शेयरों में आज भी तेजी का रख देखने को मिल सकता है. मंगलवार को यह 1.26% की तेजी के साथ 1,145 रुपए पर बंद हुआ था. कंपनी का पिछले 5 दिन, 1 और 6 महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा है. बीते एक साल की बात करें तो इसमें 25.35% का उछाल आया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह जल्द ही 1180 रुपए का आंकड़ा छू सकता है. इसी तरह, Indian Hotels Company Ltd के शेयर भी ऊपर चढ़ सकते हैं. पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो ये शेयर 2.06% की तेजी के साथ 343.80 रुपए पर बंद हुआ था. 

Bluestar, ONGC, Wipro 
Bluestar के शेयरों में के भी ऊपर चढ़ने की संभावना है. मंगलवार को इस शेयर में गिरावट देखी गई थी. यह 0.60% गिरने के बाद 1,119 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले एक साल में उसने 28.52% रिटर्न दिया है. एक्सपर्ट्स ने इसे बाय रेटिंग दी है. इसके अलावा, IDFC First, ONGC, Brightcom Group, Lemon Tree, Rail Vikas और Wipro की चाल आज बेहतर रह सकती है.  मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है.

रेल विकास ने दिया इतना रिटर्न
रेल विकास का मालिकाना हक भारतीय रेलवे के पास है. इस कंपनी के शेयर का भाव 36 रुपए चल रहा है. पिछले कारोबारी दिन इसमें 0.28 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. बीते एक साल में इसने 16.32%का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 44.80 रुपए है. सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो का शेयर 405.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 5 दिनों से इसमें तेजी का रुख है. इसी तरह ONGC का शेयर मंगलवार को 1.21% की बढ़ोत्तरी के साथ 134 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. मंदी की बात करें, तो आज Marico, Dr Lal Pathlabs, Aurionpro और Hind Rectifiers के शेयर में नरमी देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

16 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

41 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago