होम / बिजनेस / बाजार पर रखें नज़र, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर हो सकती है कमाई

बाजार पर रखें नज़र, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर हो सकती है कमाई

एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों की खरीदी जारी रह सकती है. क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में उन्हें मजबूती नजर आ रही है, जबकि यूएस और चीन जैसे देश अर्थव्यवस्था की सुस्ती का सामना कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ रहा. BSE और NSE दोनों में ही बढ़त देखी गई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18,000 अंक के पार बंद हुआ. अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जब निफ्ट ने यह मुकाम हासिल किया है. वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.95 अंक यानी 0.76 फीसदी के उछाल के साथ 60,571.08 पॉइंट्स पर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर जारी लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में यह तेजी दर्ज की गई. 

FPI करते रहेंगे खरीदारी!
एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदी आगे भी जारी रह सकती है. क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में उन्हें मजबूती नजर आ रही है, जबकि अमेरिका और चीन जैसे देश अर्थव्यवस्था की सुस्ती का सामना कर रहे हैं. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में विदेशी निवेशकों ने ज़बरदस्त खरीदारी की है, जिसकी वजह से गोते लगा रहा बाजार फिर से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. आइए नज़र डालते हैं, ऐसे कुछ शेयरों पर जिनमें आज तेजी बनी रह सकती है. 

DB Realty Ltd
इस कंपनी का शेयर पिछले 5 दिनों में सरपट भागा है. इस दौरान इसने 12.63% की बढ़त दर्ज की है. मंगलवार को यह 4.97% ऊपर चढ़कर 94.05 रुपए पर बंद हुआ. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी रफ्तार फ़िलहाल जारी रह सकती है. इसकी वजह है DB Realty के गौतम अडानी की कंपनी के साथ मर्जर की खबरें. शेयर बाजार पॉजिटिव संकेत और सेंटिमेंट पर चलता है और DB Realty के लिए मर्जर की ये खबर पॉजिटिव संकेत हैं. इस शेयर का 52 वीक हाई 134.05 रुपए है. इस लिहाज से इसमें अभी काफी गुंजाइश है. बता दें कि इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला ने भी निवेश किया था.

Steel Authority of India Limited
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने SAIL में तेजी का रुख दिखाया है. पिछले पांच दिनों में SAIL के शेयर 1.77% ऊपर चढ़े हैं. मंगलवार को भी इसमें बढ़त दिखाई दी. फिलहाल यह 83.55 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इसका 52-वीक हाई 131.80 रुपए है, जिससे यह अभी काफी पीछे है. हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसमें आगे भी तेजी देखने को मिलेगी. इसके जल्द ही 88 रुपए का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है. 

Adani Ports and Special Economic Zone
गौतम अडानी की कम्पनियां शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. अडानी पोर्ट ने अब तक निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. पिछले पांच दिनों में इसमें 11.53% और एक साल में 25.96% की तेजी आई है. फिलहाल, यह 951.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स ने 960 रुपए के टारगेट के साथ इसे बाय रेटिंग दी है. अडानी पोर्ट का 52 हफ़्तों का उच्च लेवल 953.90 रुपए है. ऐसे में यह भी संभव हो सकता है इसमें एक करेक्शन देखने को मिले. लेकिन मुनाफा कमाने की संभावना फिर भी बनी रहेगी.

Indusind Bank Ltd
Indusind Bank का शेयर मंगलवार को 2.18% चढ़कर 1,161.60 रुपए पर बंद हुआ. जल्द इसके 1170 रुपए का आंकड़ा पार करने की संभावना है. पिछले पांच दिनों में इस शेयर ने 6.56% रिटर्न दिया है और एक साल में यह आंकड़ा 12.06% है. इसके अलावा. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Zomato, Vedanta, KRBL और ICICI Bank में तेजी का रुख दिखाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. वहीं, Federal Bank, TV 18, HFCL, Kotak Mahindra Bank और Varun Beverages के शेयर में मंदी देखने को मिल सकती है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

17 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

17 hours ago