होम / बिजनेस / Stock Market Prediction: हफ्ते के पहले दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
Stock Market Prediction: हफ्ते के पहले दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था और आज मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार अडानी संकट (Adani Crisis) से पूरी तरह भले ही अभी बाहर न निकला हो, लेकिन इसकी शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंकों की बढ़त के साथ 60,841.88 अंकों के लेवल पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 243.65 अंकों की बढ़त के साथ 17,854.05 के स्तर पर पहुंच गया. यह हफ्ता बाजार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 8 फरवरी को RBI ब्याज दरों पर फैसला लेगा. आज यानी सोमवार की बात करें, तो बाजार से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं.
इनमें है तेजी का संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) आज ICICI Bank, IDFC Limited, Zomato, Titan और M&M Financial Services में तेजी का रुख दिखा रहा है. आईसीआईसीआई बैंक का शेयर फिलहाल 862.50 रुपए के भाव पर मिल रहा है और शुक्रवार को इसमें मामूली बढ़त दर्ज की गई थी. बीते 5 दिनों में यह 4.81% ऊपर चढ़ा है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 958.20 और लो लेवल 642.15 रुपए है. IDFC Limited की बात करें, तो यह पिछले कारोबारी सत्र में लाल निशान पर 88.65 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसने 7.07% का रिटर्न दिया है.
एक दिन में 6.51% की तेजी
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है. शुक्रवार को इसमें 2.42% की तेजी आई थी. फिलहाल ये शेयर 48.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल 98.50 रुपए से काफी पीछे हैं. Titan Company Ltd के लिए शुक्रवार का दिन काफी शानदार रहा. कंपनी के शेयरों में 6.51% की शानदार तेजी दर्ज की गई. 2,458.30 रुपए मूल्य का टाइटन का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 2,791.00 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. आज इन सभी शेयरों में और मजबूती के संकेत MACD ने दिए हैं.
इनके आएंगे नतीजे
अब बात करते हैं उन कंपनियों की जिनके तिमाही आय के नतीजे आज जारी हो सकते हैं. इस लिस्ट में Tata Steel, Adani Transmission, AGS Transact Technologies, Balaji Amines, Easy Trip Planners, Infibeam Avenues, JK Paper, Kolte-Patil Developers, LIC Housing Finance, Monte Carlo Fashions, Muthoot Finance, Nuvoco Vistas Corporation, OnMobile Global, Shankara Building Products, SJVN, Tejas Networks, Unichem Laboratories और Varun Beverages का नाम शामिल है.
टैग्स