होम / बिजनेस / अच्छे दिनों वाली फीलिंग की है तलाश, आज इन शेयरों में निवेश से पूरी होगी आस!

अच्छे दिनों वाली फीलिंग की है तलाश, आज इन शेयरों में निवेश से पूरी होगी आस!

शेयर बाजार की चाल के बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी एक संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के फिलहाल अच्छे दिन चल रहे हैं. बाजार मंगलवार को भी तेजी के साथ बंद हुआ. इस तरह, लगातार छह कारोबारी सत्रों में बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर चला है. बैंकिंग और कुछ अन्य सेक्टर्स में हुई लिवाली से मार्केट को मजबूती मिली और उतार-चढ़ाव के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.24 अंकों के उछाल के साथ 73057.40 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 74.70 अंकों की तेजी के साथ 22196.95 पॉइंट्स पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर फायदे में रहे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें आ सकती है तेजी
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने Adani Wilmar, Voltas, Grasim Industries, Chambal Fertilisers, Lux Industries और Delhivery पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. उनके भाव में उछाल की संभावना है. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं तो मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. तेजी के साथ ही MACD ने कुछ स्टॉक्स में मंदी के संकेत भी दिए हैं. Lupin, Elgi Equipments, Power Grid, FDC, ONGC और CDSL, वही शेयर हैं जिनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, समझदारी के साथ इनमें निवेश करें. 

इन शेयरों पर भी रखें नजर
अब यह भी जान लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Apollo Hospital, NTPC, ONGC, Dr Reddy's Laboratories, Cipla और Grasim Industries पर निवेशक प्यार लुटा रहे हैं, जिससे इनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इन स्टॉक्स की चाल की बात करें, तो अपोलो हॉस्पिटल के शेयर करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 6,748 रुपए पर बंद हुए. NTPC 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 346 रुपए पर पहुंच गया. ONGC भी 0.86% की मजबूती के साथ 277 रुपए पर बंद हुआ. डॉ रेड्डी में जरूर एक प्रतिशत से कम की गिरावट देखने को मिली और यह 6,379 रुपए पर आ गया. इसी तरह, Cipla भी कल नुकसान में रहा. 1.38% लुढ़ककर यह 1,450 पर बंद हुआ. जबकि Grasim Industries 1.36% की उछाल के साथ 2,198 रुपए पर बंद हुआ.


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

12 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago