✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर: GDP डेटा तय करेगा आज की चाल, देखें किन स्टॉक्स में रहेगी हलचल

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर: GDP डेटा तय करेगा आज की चाल, देखें किन स्टॉक्स में रहेगी हलचल

गुरुवार को BSE का सेंसेक्स 110.87 अंक बढ़कर 85,720.38 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 10.25 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी हावी रही और दोनों प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 110.87 अंक बढ़कर 85,720.38 पर बंद हुआ और दिन के दौरान 86,055.86 का नया उच्चतम स्तर बनाया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 10.25 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 26,215.55 पर रहा और सत्र में 26,310.45 का रिकॉर्ड स्तर छुआ. निफ्टी बैंक ने भी 59,866.60 का नया हाई बनाया और 209.25 अंक की तेजी के साथ 59,737.30 पर बंद हुआ.

मिडकैप–स्मॉलकैप में मिला-जुला रुझान

लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में मिश्रित कारोबार देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 51 अंक चढ़कर 61,113 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.53 प्रतिशत कमजोर होकर 17,876 पर बंद हुआ. ऑटो, PSU बैंक, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, कंजप्शन और PSE सेक्टर हरे निशान में रहे. वहीं प्राइवेट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, FMCG और सर्विसेज सेक्टर में दबाव देखने को मिला.

कल बाजार में किन कंपनियों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, HUL, HCL टेक, HDFC बैंक, इंफोसिस, L&T, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, सन फार्मा और NTPC प्रमुख गेनर रहे. दूसरी ओर मारुति सुजुकी, Zomato, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI, टाटा स्टील, TCS, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, BEL, एक्सिस बैंक और M&M दबाव में रहे.

तेजी का कारण क्या रहा

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव में रहा लेकिन अंत में खरीदारी ने बढ़त दिलाई. निवेशकों की निगाहें आज जारी होने वाले दूसरी तिमाही के GDP आंकड़ों पर हैं. बेहतर आंकड़े बाजार में और तेजी ला सकते हैं.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

कई चुनिंदा शेयरों में बढ़िया तेजी देखी जा रही है. इनमें Ashok Leyland, Saregama India, Reliance Infrastructure, Gujarat Mineral Development, Tejas Networks, Escorts Kubota और Tata Teleservices शामिल हैं. इनमें से 122 से अधिक शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का उच्च स्तर छू लिया है, जो इन स्टॉक्स में मजबूत ट्रेंड का संकेत है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत भी साफ दिख रहे हैं. Whirlpool India, Advent Hotels International, Natco Pharma, Bajaj Holdings, Radico Khaitan, Kaynes Technology और Motilal Oswal उन स्टॉक्स में शामिल हैं जिनमें बिकवाली देखने को मिल रही है.

बाजार नई ऊंचाई पर है और निवेशकों में सकारात्मकता दिख रही है. हालांकि GDP आंकड़े ट्रेडिंग सेंटिमेंट को तय करेंगे. निवेशकों को सलाह है कि किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य लें क्योंकि बाजार की दिशा कभी भी तेजी से बदल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 minutes ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

25 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago