होम / बिजनेस / बाजार का हाल चाहे जो रहे, इन शेयरों पर दांव लगाकर काट सकते हैं मुनाफा! 

बाजार का हाल चाहे जो रहे, इन शेयरों पर दांव लगाकर काट सकते हैं मुनाफा! 

मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, यानी इनमें आज उछाल देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार (Stock Market) में आ रही तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया. उम्मीद थी कि बाजार की तेजी बरकरार रहेगी, लेकिन हुआ इसके एकदम उलट. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 346.89 अंक गिरकर 62,622.24 और NSE निफ्टी 99.45 अंक लुढ़ककर 18,534.40 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स ने 568.11 अंकों का गोता लगाया, मगर बाद में उसने कुछ रिकवरी कर ली. आज यानी गुरुवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है.

खबरों में है ये शेयर
MACD के रुझान को समझने से पहले उन शेयरों के बारे में जान लेते हैं, जो अपनी कंपनी की गतिविधियों के चलते खबरों में बने हुए हैं. इस लिस्ट में Laurus Labs, South Indian Bank और Goldstone Technologies शामिल हैं. लॉरस लैब ने Immunoadoptive Cell Therapy में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 80 करोड़ की डील साइन की है. इसके साथ ही कंपनी में लॉरस लैब की हिस्सेदारी बढ़कर 33.86% हो गई है. वहीं, साउथ इंडियन बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने MD और CEO की पोजीशन के लिए उम्मीदवारों के पैनल को मंजूरी दे दी है. बैंक द्वारा जल्दी ही उम्मीदवारों की लिस्ट RBI को सौंपी जाएगी. गोल्डस्टोन टेक्नोलॉजीज ने जर्मन कंपनी Quantron AG के साथ हाथ मिलाया है. Quantron एक ई-मोबिलिटी कंपनी है.

इनमें हैं तेजी के संकेत 
अब मूमेंटम इंडिकेटर MACD के रुझान की बात करते हैं. आज Canara Bank, Kotak Mahindra Bank, Interglobe Aviation, NCC और Arvind के शेयरों में तेजी के संकेत हैं. जबकि Axis Bank, RIL, Adani Power, Coal India और NTPC के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Canara Bank के शेयर कल बढ़त के साथ 309 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 3.45% की तेजी आई है. इसी तरह, Kotak Mahindra Bank के शेयर भी गुरुवार को 1.87% की तेजी के साथ 2,011.65 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. इंडिगो की पेरेंट कंपनी Interglobe Aviation के लिए जरूर बुधवार अच्छा नहीं रहा. इस दौरान कंपनी के शेयर 1.87% लुढ़ककर 2,327 रुपए पर पहुंच गए. NCC के शेयरों में कल करीब 4 फीसदी का उछाल आया. ये शेयर 119.15 रुपए के भाव पर मिल रहा है. Arvind Limited के शेयरों में बुधवार को 7.74% की जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड की गई. इसी के साथ शेयर की कीमत 128.10 रुपए पहुंच गई.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 hour ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

3 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

6 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.