✕

होम / बिजनेस / अमेरिका में Stellantis का मेगा प्लान: 4 साल में 5 नए वाहन, 19 अपडेट और 13 बिलियन डॉलर का निवेश

अमेरिका में Stellantis का मेगा प्लान: 4 साल में 5 नए वाहन, 19 अपडेट और 13 बिलियन डॉलर का निवेश

Stellantis का यह ऐतिहासिक निवेश न केवल अमेरिका की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर उत्पादन, नवाचार और रोजगार को भी नई दिशा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

दिग्गज ऑटो कंपनी Stellantis ने अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाने और घरेलू निर्माण को विस्तार देने के लिए अगले चार वर्षों में 13 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है. यह स्टेलांटिस की 100 साल की अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा एकल निवेश है. इस निवेश के जरिए कंपनी 5 नए वाहन, 19 उत्पाद अपडेट, और नया GMET4 EVO इंजन बनाएगी. इसके साथ ही इलिनॉइस, ओहायो, मिशिगन और इंडियाना के प्लांट्स में 5,000 से अधिक नई नौकरियां पैदा होंगी. कंपनी की योजना है कि यह निवेश और उत्पादन बढ़ोतरी 2029 तक पूरी तरह कार्यान्वित हो जाएगी.

निवेश से जुड़ी प्रमुख बातें:

1. इलिनॉइस : बेल्वीडियर असेंबली प्लांट को फिर से खोला जाएगा, जहां दो नई Jeep Cherokee और Jeep Compass का निर्माण होगा. इससे 3,300 नौकरियों के अवसर बनने की उम्मीद है. उत्पादन 2027 से शुरू हो सकता है.

2. ओहायो : $400 मिलियन के निवेश से Toledo Assembly Complex में एक नया मिडसाइज ट्रक बनाया जाएगा. यह प्लांट पहले से Jeep Wrangler और Gladiator का निर्माण करता है. इससे 900 नई नौकरियां पैदा होंगी, और 2028 में प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है.

3. मिशिगन: Warren Truck Assembly Plant में एक नया EV और पेट्रोल SUV बनाया जाएगा. इसके लिए $100 मिलियन का निवेश होगा और 900 से अधिक नई नौकरियां जुड़ेंगी.  Detroit Assembly Complex – Jefferson को अगली पीढ़ी की Dodge Durango के लिए तैयार करने हेतु $130 मिलियन का निवेश किया जाएगा. उत्पादन 2029 में शुरू होगा.

4. इंडियाना: Kokomo प्लांट में नया GMET4 EVO इंजन 2026 से तैयार किया जाएगा. इसमें $100 मिलियन का निवेश और 100 नई नौकरियों का प्रावधान होगा.

कंपनी की रणनीति

स्टेलांटिस के CEO एंटोनियो फिलोसा ने कहा “यह निवेश हमारी वृद्धि को गति देगा, अमेरिकी विनिर्माण को मजबूत करेगा और हमारे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देगा. अमेरिका में सफलता हमारे वैश्विक प्रदर्शन को भी मजबूत बनाती है.” कंपनी का लक्ष्य है कि 2029 तक अमेरिका में वाहनों का उत्पादन 50% तक बढ़ाया जाए. वर्तमान में कंपनी के पास अमेरिका में 34 मैन्युफैक्चरिंग और R&D फैसिलिटीज, 2,600 डीलर, और 2,300 सप्लायर्स हैं, जो लाखों लोगों की आजीविका से जुड़े हैं.

क्यों खास है यह निवेश?

- यह अमेरिका में EV और SUV सेगमेंट को नई दिशा देगा

- चीन और कोरिया की तुलना में अमेरिका में निर्माण को बढ़ावा मिलेगा

- यह निर्णय वैश्विक स्तर पर 'लोकल फॉर ग्लोबल' उत्पादन को प्रेरित करता है

- 5,000 से ज्यादा रोजगार और सप्लाई चेन में नए अवसर खुलेंगे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें