होम / बिजनेस / SBI Q3 Result: 69 प्रतिशत के मुनाफे के साथ सब अनुमानों को छोड़ा पीछे

SBI Q3 Result: 69 प्रतिशत के मुनाफे के साथ सब अनुमानों को छोड़ा पीछे

SBI ने वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है. ब्लूमबर्ग द्वारा लगाए गए अनुमान को गलत साबित कर SBI का प्रॉफिट 68.5 प्रतिशत रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के सबसे बड़े सरकारी लेंडर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स कि घोषणा कर दी है. सालाना आधार पर बैंक ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरे क्वार्टर(Q3FY23) में 14205 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट कमाया जो अव तक बैंक द्वारा किसी भी क्वार्टर में कमाया गया सबसे अधिक प्रॉफिट है. साथ ही इस क्वार्टर में SBI ने 8432 करोड़ का नेट प्रॉफिट भी कमाया है.

कुछ ऐसा रहा मुनाफे का हाल

वित्त वर्ष 2023 के दूसरे क्वार्टर(जुलाई-सितम्बर) में टैक्स की कटौती के बाद SBI का प्रॉफिट 13265 करोड़ था, जो इस तिमाही में हुए प्रॉफिट से 7 प्रतिशत कम है. वित्त वर्ष 2023 की तीसरे क्वार्टर में SBI का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25219 करोड़ था जो सालाना आधार पर 36.16 प्रतिशत ज्यादा है. ब्लूमबर्ग द्वारा अनुमान लगाया गया था कि SBI का नेट प्रॉफिट 13196 करोड़ रहेगा. सामने आये रिजल्ट्स ने इन सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया है.

कुछ ऐसा रहा NII का हाल

SBI की नेट इंटरेस्ट इनकम(NII) 38069 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की NII 30687 करोड़ से 24 प्रतिशत ज्यादा है. वहीँ पिछले क्वार्टर में यह संख्या 35183 करोड़ थी. SBI के लिए नेट इंटरेस्ट मार्जिन सालाना आधार पर 29BPS(Basis Points) बढ़कर 3.69 प्रतिशत हो गया है.

एसेट क्वालिटी

SBI का GNPA(Gross Non Performing Asset) रेशो सालाना आधार पर 136BPS गिरकर इस क्वार्टर में 14 प्रतिशत पर पहुँच गया. जबकि नेट NPA 57BPS गिरकर 0.77 प्रतिशत पर पहुँच गया. अगर बात एकदम सटीक रिजल्ट्स की करें तो सालाना आधार पर SBI का GNPA 18 प्रतिशत गिरकर 98347 करोड़ और नेट NPA 32 प्रतिशत गिरकर 23484 करोड़ पर पहुँच गया.

वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर में स्लिपेज रेशो 0.41 प्रतिशत रहा, वहीँ क्रेडिट कॉस्ट 28BPS बढ़कर सालाना आधार पर 0.21 प्रतिशत ज्यादा रहा. तीसरे क्वार्टर के अंत में कैपिटल एडेकसी रेशो (CAR) 13.27 प्रतिशत पर स्थिर रहा.

यह भी पढें: अडानी - हिंडनबर्ग विवाद से इंडियन बैंकिंग पर नहीं पड़ा प्रभाव: वित्त मंत्री

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

44 minutes ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

3 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

4 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

16 minutes ago