✕

होम / बिजनेस / Starbucks में वैश्विक स्तर पर छंटनी, 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए क्यों?

Starbucks में वैश्विक स्तर पर छंटनी, 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए क्यों?

स्टारबक्स कॉरपोरेशन ने कहा कि वह 1,100 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती कर रही है. कॉफीहाउस चेन का लक्ष्य बदलाव के प्रयास में कंपनी की एफिशिएंसी बढ़ाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Starbucks ने जनवरी में किए ऐलान पर आगे बढ़ते हुए अपने कॉर्पोरेट सेक्शन में 1,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 24 फरवरी को स्टारबक्स कॉरपोरेशन ने बताया कि 1,100 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती की जा रही, इससे कंपनी की कार्यकुशलता बढ़ेगी.

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक इस छंटनी का असर कंपनी के स्टोर्स पर काम करने वाले लोगों पर नहीं होगा. बल्कि, यह सिर्फ कॉर्पोरेट सेक्शन तक सीमित है. इससे कंपनी कॉर्पोरेट सेक्शन में दुनियाभर में काम करने वाली कुल वर्कफोर्स में 7 फीसदी की कमी आएगी. इसक अलावा कंपनी अपने वेयरहाउसिंग रोल्स में भी रिस्ट्रक्चरिंग पर काम कर रही है. इस छंटनी का रिस्ट्रक्चरिंग से कोई संबंध नहीं है.

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सीईओ ब्रायन निकोल ने पिछले साल सितंबर में ही बिक्री में गिरावट के बीच रिस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया था. निकोल के मुताबिक कंपनी की कामयाबी के लिए यह कठोर फैसला किया जाना जरूरी है. निकोल के मुताबिक कंपनी के कॉर्पोरेट सेक्शन को ज्यादा कार्यकुशल बनाकर ही स्टारबक्स की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है.

मई तक का वेतन देगी कंपनी

छंटनी के ऐलान के साथ ही कंपनी के सीईओ निकोल ने बताया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, उन्हें मई तक का वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही स्टारबक्स अब वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी को अनिवार्य करने जा रही है. इसके तहत खासतौर पर वाइस प्रेसिडेंट और इससे ऊपर के लेवल के कर्मचारियों को सप्ताह में 3 दिन कंपनी के सिएटल या टोरोंटो दफ्तर में हाजिर होना पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago