होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर कर सकते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत

इन शेयरों पर दांव लगाकर कर सकते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट के बावजूूद आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

नीरज नैयर 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली थी. लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान BSE सेंसेक्स 259.52 अंक फिसलकर 62,979.37 और NSE निफ्टी 105.75 अंक लुढ़ककर 18,665.50 पर पहुंच गया था. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है, आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अब जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Coffee Day Enterprises, ICICI Securities, DCM Shriram और Natco Pharma में तेजी के संकेत दिए हैं. अब जरा इन शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी नजर डाल लेते हैं, इससे आपको मुनाफा वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी. कॉफी चेन कंपनी Coffee Day Enterprises के शेयर शुक्रवार को 3.72% की बढ़त के साथ 39.04 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 73.50 रुपए से काफी पीछे है. लेकिन पिछले 5 दिनों में इसमें 3.89% और एक महीने में 10.34% की तेजी आई है. यानी शेयर रिकवरी मोड में है. इसी तरह, ICICI Securities के शेयर पिछले हफ्ते शानदार 7.14% के उछाल के साथ 563.80 रुपए पर बंद हुए थे. इसका बीते 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा है. वहीं, DCM Shriram इस समय बढ़त के साथ 916.80 रुपए और  Natco Pharma 675.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इन पर भी रखें नजर
बढ़त के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में गिरावट के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में  Tata Steel, BHEL, IDFC First Bank और Samvardhana Motherson शामिल हैं. जिसका मतलब है की इन शेयरों में निवेश को लेकर सतर्क रहें.वहीं, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिल रही है. Policy Bazaar, Aurobindo Pharma, AstraZeneca और Trent में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है और वो इनकी खरीदारी कर रहे हैं. Aurobindo Pharma का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 700.85 रुपए के करीब पहुंचकर 699.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसका पिछले रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. Trent Limited भी शुक्रवार को अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 1,744.55 रुपए के करीब पहुंचकर 1,724.45 रुपए पर बंद हुआ था.अब अंत में इन शेयरों की भी बात कर लेते हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव दिख रहा है. इस लिस्ट में Adani Gas के साथ-साथ AG Universal, City Union Bank और Accuracy Shipping का नाम शामिल हैं. इन कंपनियों को शेयरों को निवेशक बेचने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

1 day ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

1 day ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

1 day ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

1 day ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

1 day ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

4 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

4 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

4 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

9 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

6 hours ago