होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में लगातार गिर रही है Reliance, मैनेजमेंट में किया ये बड़ा बदलाव

शेयर मार्केट में लगातार गिर रही है Reliance, मैनेजमेंट में किया ये बड़ा बदलाव

शेयर बाजार में लगातार गिरती मार्केट कैप के बीच ही श्रीकांत वेंकटचारी को कंपनी का नया CFO बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

श्रीकांत वेंकटचारी को RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) का नया CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) घोषित कर दिया गया है. यह फैसला शुक्रवार को RIL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया है. रिलायंस के पूर्व CFO अलोक अग्रवाल को RIL के चेयरमैन, मुकेश अंबानी के एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है. श्रीकांत वेंकटचारी 1 जून से नए CFO के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. 

रिलायंस के लिए नये नहीं हैं श्रीकांत वेंकटचारी
श्रीकांत वेंकटचारी इस समय रिलायंस में जॉइंट CFO के पद पर नियुक्त हैं और आने वाले महीनों में वह आलोक अग्रवाल कि जगह लेंगे. एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी RIL के मैनेजमेंट में कुछ बहुत बड़े बदलाव किये गये हैं. इन्हीं बदलावों के जरिये श्रीकांत वेंकटचारी को रिलायंस के नए CFO के रूप में नियुक्त किया गया है. 65 साल के श्रीकांत वेंकटचारी पिछले 14 सालों से रिलायंस के साथ बने हुए हैं. 

शेयर बाजार में लगातार गिर रही है रिलायंस की मार्केट कैप
शेयर बाजार में RIL की मार्केट कैपिटल लगातार गिर रही है जो कंपनी के लिए भी एक चिंता का विषय है. शेयर बाजार में लगातार गिरती मार्केट कैप के बीच ही श्रीकांत वेंकटचारी को कंपनी का नया CFO बनाया गया है. इसीलिए यह कहा जा सकता है कि, श्रीकांत वेंकटचारी पर कंपनी ने बहुत भरोसा जताया है और उन पर कंपनी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी. कंपनी द्वारा यह जानकारी शेयर बाजार के साथ भी साझा की जा चुकी है.

मार्केट के अनुभवी हैं श्रीकांत वेंकटचारी  
श्रीकांत वेंकटचारी पिछले 14 सालों से RIL में काम कर रहे हैं और पुछले कुछ सालों से वह कंपनी के जॉइंट CFO के पद पर नियुक्त हैं. इससे पहले श्रीकांत वेंकटचारी ने लगभग 20 सालों तक सिटी ग्रुप में फॉरेक्स ट्रेडिंग के प्रमुख के रूप में काम किया है. श्रीकांत वेंकटचारी को मार्केट प्लानिंग, मार्केट ऑपरेशन आदि का लंबा अनुभव है. श्रीकांत वेंकटचारी से पहले अलोक अग्रवाल CFO के पद पर नियुक्त थे और वह साल 2005 से ही इस पद का कार्यभार संभाले हुए थे. अलोक अग्रवाल को अब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के एडवाइजर के रूप में नियुक्त कर दिया गया है. 

शेयर बाजार के साथ साझा की यह जानकारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा शेयर बाजार के साथ साझा की गयी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि, अलोक अग्रवाल फाइनेंस के एक्सपर्ट हैं और वह साल 2005 से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के CFO के पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने RIL को ट्रांसफॉर्म करने में अलोक अग्रवाल के योगदान देखते हुए उनको प्रमोट करने का फैसला किया है. प्रमोशन के बाद अलोक अग्रवाल मुकेश अंबानी के सलाहकार के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. 
 
यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगी Ola-Uber की मनमानी, ONDC ने तैयार किया खास प्लान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

58 minutes ago