होम / बिजनेस / Spicejet की हालत और बिगड़ी, अब कर्मचारियों के PF और TDS को लेकर आई ये जानकारी

Spicejet की हालत और बिगड़ी, अब कर्मचारियों के PF और TDS को लेकर आई ये जानकारी

कंपनी ने 30 जून को समाप्त हुई तिमाही के लिए 789 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः लो कॉस्ट एयरलाइंस स्पाइसजेट की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है. कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर संजीव तनेजा के पद छोड़ने के बाद कर्मचारियों के पीएफ और टीडीएस को लेकर के बड़ी खबर आ रही है. कंपनी ने 30 जून को समाप्त हुई तिमाही के लिए 789 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी थी, इसके बाद सैलरी देने में भी देरी कर रही है. 

कर्मचारियों ने कही ये बड़ी बात

स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने दावा किया कि जुलाई महीने के लिए फ्लाइट क्रू सहित कर्मचारियों को सैलरी मिलने में देरी हुई और कई को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भी फॉर्म 16 मिलना बाकी है. इसके साथ ही कंपनी ने ईपीएफओ और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास कई महीनों से पीएफ व टीडीएस नहीं जमा किया है. मार्च 2019 से सितंबर 2020 के बीच, स्पाइसजेट ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) में 32 करोड़ रुपये का पैसा जमा नहीं किया है. 

बहुत सारे टैक्स नहीं किए जमा

पीएफ के अलावा संकटग्रस्त एयरलाइन की वार्षिक रिपोर्ट में स्वतंत्र लेखा परीक्षकों ने उल्लेख किया है कि पीएफ, कर्मचारियों के राज्य बीमा, आयकर, बिक्री कर, सेवा कर, सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर, माल और सेवा कर, उपकर कंपनी ने जमा नहीं कराया है. 

नौकरी से हटने के बाद भी नहीं मिला पीएफ

स्पाइसजेट के एक पूर्व कर्मचारी अंकुश सिंह डडवाल ने बताया कि उनके सहित कई पूर्व कर्मचारियों ने एचआर को लिखा है लेकिन उन्हें इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण या आश्वासन नहीं दिया गया है. इस साल की शुरुआत में कंपनी से इस्तीफा देने वाले डडवाल को मार्च का वेतन भुगतान भी नहीं मिला है, जो उनका आखिरी कामकाजी महीना था. उनका पीएफ जुलाई 2021 से जमा नहीं हुआ है. कुछ पूर्व कर्मचारियों ने अपने पीएफ का पैसा दिलाने के लिए दिल्ली पश्चिम ईपीएफ कार्यालय को भी पत्र लिखा है. कई लोगों ने ट्विटर का सहारा भी लिया है.

ईपीएफ ऑफिस का घेराव करने की योजना

स्पाइसजेट के कर्मचारी पहले भी कई बार वेतन को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं.  सूत्रों के मुताबिक, इन कर्मचारियों का एक वर्ग अब ईपीएफ कार्यालय का घेराव करने की योजना बना रहे हैं. विमानन उद्योग कोविड -19 महामारी की शुरुआत के बाद से संघर्ष कर रहा है और बड़े पैमाने पर नुकसान होना बताया गया है.

VIDEO: एयरलाइंस कंपनियों में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago