होम / बिजनेस / Guru Nanak Jayanti पर देश के लिए आई अच्छी खबर, बढ़ेगी GDP की रफ्तार

Guru Nanak Jayanti पर देश के लिए आई अच्छी खबर, बढ़ेगी GDP की रफ्तार

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान में इजाफा कर दिया है. इससे पहले फिच ने भी ऐसी ही खबर सुनाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) पर देश के लिए एक अच्छी खबर आई है. दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी एसएंडी (S&P Global Ratings) ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है. कारोबारी साल 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) अनुमान को 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.40 फीसदी कर दिया गया है. हालांकि, एजेंसी ने कारोबारी साल 2024-25 के लिए हमारे जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कुछ कमी की है. इसे 6.9 फीसदी से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है. 

प्रभावित नहीं होगी अर्थव्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, S&P ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था को जोरदार सपोर्ट मिल रहा है. ऐसे में महंगाई एवं कमजोर निर्यात से भी अर्थव्यवस्था की विकास दर प्रभावित नहीं होगी. हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि अगले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव की संभावना है. क्योंकि ग्लोबल स्तर पर संकेत काफी कमजोर हैं. इसलिए कारोबारी साल 2024-25 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 6.9% से घटाकर 6.4 फीसदी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - खता सरकार से हुई, खामियाजा इन कंपनियों ने भुगता; लग गया मोटा जुर्माना!

फिच ने भी बढ़ाया है अनुमान
इससे पहले, इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच भी भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ा चुका है. फिच रेटिंग्स ने इस महीने की शुरुआत में जारी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मीडियम टर्म के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया गया है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमने भारत और मैक्सिको के GDP अनुमान को अपग्रेड किया है. भारत का अनुमान 5.5% से बढ़कर 6.2% किया गया है. वहीं, मैक्सिको का ग्रोथ अनुमान 1.4 फीसदी से बढ़ाकर 2 प्रतिशत किया गया है. फिच के अनुसार, ​​भारत का लेबर प्रोडक्टिविटी पूर्वानुमान भी पहले से ज्यादा है. हालांकि ब्राजील और पोलैंड को छोड़कर सभी उभरते हुए 10 बाजारों के लिए ताजा अनुमान उनके महामारी के पहले के अनुमानों से कम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

58 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

58 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago