होम / कोर्ट कचहरी / मुश्किलों से मुक्ति के लिए कौनसा आसन करेंगे रामदेव? अब इस कोर्ट ने थमा दिया नोटिस 

मुश्किलों से मुक्ति के लिए कौनसा आसन करेंगे रामदेव? अब इस कोर्ट ने थमा दिया नोटिस 

बाबा रामदेव भ्रामक विज्ञापन मामले में एक नई मुश्किल में फंस गए हैं. केरल की एक कोर्ट में उन्हें पेश होना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पतंजलि (Patanjali) के भ्रामक विज्ञापन के मामले में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले सुप्रीम कोर्ट में उन्हें जमकर फटकार पड़ी, लगातार कई बार व्यक्तिगत तौर पर पेश होना पड़ा और अब एक अन्य अदालत ने रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को पेश होने का नोटिस थमा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा और बालकृष्ण को 3 जून को केरल के कोझिकोड न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पेश होना है. अंग्रेजी और मलयालम समाचार पत्रों में भ्रामक विज्ञापन के मामले में कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है.

इन 2 दवाओं का जिक्र
इसी साल अप्रैल में कोझिकोड के सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय में तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अदालत में ड्रग्स और जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 10, धारा 3(B), 3(D) और 7(A) के तहत मामला दर्ज कराया गया था. बाबा रामदेव और बालकृष्ण को इस विज्ञापन मामले में अदालत के सवालों के जवाब देने होंगे. हाल ही में हरिद्वार की एक अदालत ने हाजिर नहीं होने पर रामदेव और बालकृष्ण को समन जारी किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, विज्ञापन में पतंजलि के दिव्य लिपिडोम से कोलेस्ट्रॉल और डिस्लिपिडेमिया कम होने का दावा किया था. जबकि पतंजलि न्यूट्रेला डायबिटिक केयर ने रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और शरीर के वजन को नियंत्रित करने का दावा किया था. 

यहां भी दर्ज हुए मामले
इससे पहले, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कन्नूर में सहायक औषधि नियंत्रक के कार्यालयों ने पतंजलि के खिलाफ 29 मामले दर्ज किए थे. दिव्य फार्मेसी के खिलाफ पहली शिकायत कन्नूर स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ के.वी. बाबू ने 22 फरवरी, 2022 में दर्ज कराई थी. इसके बाद राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने एक जांच का आदेश दिया, जिसमें अधिनियम के उल्लंघन के मामले सामने आए. बता दें कि भ्रामक विज्ञापन के मामले में हाल ही में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी. कोर्ट के आदेश पर बाबा की कंपनी पतंजलि ने अखबारों में माफीनामा भी छपवाया था. 

इधर मिल चुकी है राहत
हाल ही में बाबा पतंजलि को उत्तराखंड में बड़ी राहत मिली थी. उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी की 14 दवाओं पर लगे बैन के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. 30 अप्रैल को उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की पतंजलि और दिव्य फार्मेसी की 14 दवाइयों पर बैन लगा दिया था, लेकिन  उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित आदेश पर अंतरिम रोक लगाई गई है. इस पूरे मामले की जांच कर रही एक उच्च स्तरीय समिति ने को प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है, जिसमें कहा गया कि पतंजलि और दिव्य फार्मेसी की 14 दवाओं का लाइसेंस निलंबित किए जाने का आदेश अवैध था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

50 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

59 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago