होम / बिजनेस / SONY मुख्‍यालय ने ZEE मर्जर को लेकर जारी किया स्‍पष्‍टीकरण, कही ये बात

SONY मुख्‍यालय ने ZEE मर्जर को लेकर जारी किया स्‍पष्‍टीकरण, कही ये बात

SONY ने हाल ही सेबी द्वारा पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को लेकर दिए आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनी ने कहा है कि वो इसे बेहद गंभीरता से देख रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को लेकर कुछ दिन पहले सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के मुख्यालय ने जी-सोनी विलय के भविष्य को लेकर सामने आई रिपोर्टों के बारे में एक बयान जारी किया है. नेटवर्क ने कहा है कि वह सौदे पर असर डालने वाले विकास की निगरानी करेगा.

गंभीरता से ले रहे हैं हम 
दरअसल सेबी के अंतरिम आदेश में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को लेकर जो बातें कही गई थी उसके बाद हाल ही में ZEE के SPNI के साथ विलय के भविष्य के बारे में अनुमान लगाने वाली कई गलत प्रेस रिपोर्टें आई हैं. उस पर सोनी की ओर से विस्‍तार से कहा गया है कि हम सेबी के अंतरिम आदेश को बहुत गंभीरता से लेते हैं और उन घटनाक्रमों की निगरानी करना जारी रखेंगे जो सौदे को प्रभावित कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (एसएटी) ने सेबी के आदेश के खिलाफ एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया था.

क्‍या दिया था सेबी ने आदेश 

सेबी ने 18 जून को प्रतिभूति एवं अपीलीय न्‍यायाधिकरण SAT को दिए अपने जवाब में कहा था कि बड़ी लिस्‍टेड कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने जनता के पैसे को निजी कंपनियों में भेज दिया था. सेबी ने कहा था कि चेयरमैन और एमडी दोनों लेन देन में शामिल हैं, जिसके कारण पब्लिक मनी को बड़ी संख्‍या में ट्रांसफर किया गया. आपको बता दें कि सेबी के आदेश के खिलाफ सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने SAT का दरवाजा खटखटाया है. 

झूठे दस्‍तावेज भी पेश किए गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेबी ने ये भी कहा था कि इस संबंध में अपीलकर्ता का आचरण काफी कुछ बता रहा है. इस मामले में न केवल उल्‍लंघन हुआ है बल्कि इस तरह की गलती को छिपाने के लिए गलत दस्‍तावेजों का इस्‍तेमाल भी किया. शिरपुर मामले में हमने देखा कि प्रमोटर ग्रुप ने अपने शेयरों को बेचने का समय वो तय किया जब खुले बाजार में शिरपुर के शेयरों की गिरावट का खामियाजा उसे न भुगतना पड़े.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

14 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

15 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

16 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

14 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

17 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

15 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

16 hours ago