होम / बिजनेस / स्मार्टफोन मार्केट के लिए अच्छा नहीं रहा Q3, फिर भी इस कंपनी ने काटी चांदी  

स्मार्टफोन मार्केट के लिए अच्छा नहीं रहा Q3, फिर भी इस कंपनी ने काटी चांदी  

एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल की तीसरी तिमाही (Q3) में स्मार्टफोन का शिपमेंट 9.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 301.9 मिलियन यूनिट रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्मार्टफोन मार्केट के लिए 2022 की तीसरी तिमाही खास अच्छी नहीं रही. इस दौरान स्मार्टफोन के शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई. इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर की रिपोर्ट बताती है कि इस साल की तीसरी तिमाही (Q3) में स्मार्टफोन का शिपमेंट 9.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 301.9 मिलियन यूनिट रहा. सीधे शब्दों में कहें तो मोबाइल कंपनियों ने हैंडसेट तो बनाए, लेकिन डिमांड कम होने की वजह से उनके शिपमेंट में कमी दर्ज की गई.

टॉप-5 कंपनियों का हाल 
स्मार्टफोन मार्केट के टॉप 5 प्लेयर्स में केवल Apple का प्रदर्शन अच्छा रहा. इस साल की तीसरी तिमाही में कंपनी के शिपमेंट में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली. इस दौरान Apple ने 51.9 मिलियन शिपमेंट भेजे. जबकि अन्य सभी टॉप कंपनियों को सालाना आधार पर गिरावट का सामना करना पड़ा. सैमसंग के लिए यह 7.8 फीसदी रही, तो Xiaomi के लिए 8.6%, वीवो के लिए 22.1 फीसदी और ओप्पो के लिए 22.3 प्रतिशत रही.

चीन में मिल रही चुनौतियां
IDC की वर्ल्डवाइड ट्रैकर टीम की रिसर्च डायरेक्टर नबीला पोपल ने कहा कि अधिकांश गिरावट उभरते बाजारों से आई है, जहां मांग की कमी, बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति ने लोगों को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि इस तिमाही में केवल Apple ही ऐसी कंपनी है, जिसने पॉजिटिव ग्रोथ दर्शाई है, लेकिन उसे भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि चीन सहित कई बाजारों में विभिन्न कारणों से उसकी ग्रोथ रुकी हुई है.

वेंडर पोजिशनिंग में स्थिति
सैमसंग वेंडर पोजिशनिंग में 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान पर रहा, Apple 17.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर आई. जबकि शाओमी 13.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर रही. वहीं, वीवो और ओप्पो के लिए यह आंकड़ा 8.6 प्रतिशत रहा. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, Apple की भारतीय इकाई का कंसोलिडेटेड रिवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 400 करोड़ डॉलर को पार कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2022 में एप्पल इंडिया को 403 करोड़ डॉलर (33,381 करोड़ रुपए) का कंसोलिडेटे रिवेन्यू हासिल हुआ, जो सालाना आधार पर 45 फीसदी अधिक रहा.

Apple के प्रॉफिट में उछाल
इसके अलावा फाइनेंशियल इयर 2022 में Apple को तीन फीसदी उछाल के साथ 15 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) का नेट प्रॉफिट भी हुआ. Apple को सबसे ज्यादा फायदा अपने प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone से हुआ है. पिछले साल एप्पल ने 60 लाख से अधिक आईफोन बेचे थे, जबकि 2020 में इससे आधे फोन ही बिक पाए थे. बता दें कि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Apple का दबदबा है. इस मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 37% है जबकि ओवरऑल स्मार्टफोन मार्केट में यह 3 प्रतिशत है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago