✕

होम / बिजनेस / FY25 में स्मार्टफोन निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार, पेट्रोलियम और हीरों को पीछे छोड़ा

FY25 में स्मार्टफोन निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार, पेट्रोलियम और हीरों को पीछे छोड़ा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 54% की बढ़ोतरी के साथ अमेरिका प्रमुख बाजार बना. नई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स योजना से उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन के निर्यात में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीते 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 में दो लाख करोड़ के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के मुकाबले 54 प्रतिशत ज्यादा है. स्मार्टफोन के दो लाख करोड़ के निर्यात में 1.5 लाख करोड़ की हिस्सेदारी एपल फोन की है. 

10 साल में 6 गुना हुआ इजाफा

भारत सबसे ज्यादा अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात करता है. वैष्णव के मुताबिक पिछले 10 सालों में इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन में पांच गुना तो इसके निर्यात में छह गुना इजाफा हुआ है. हर साल लगभग 17 प्रतिशत की दर से इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने बताया कि घरेलू स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स के पूरे इकोसिस्टम को तैयार करने के लिए हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग इंसेंटिव योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी, जिसे अधिसूचित किया जा रहा है. अगले कुछ सप्ताह में कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग के दिशा-निर्देश जारी हो जाएंगे और फिर इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरर्स आवेदन कर सकेंगे.

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग इंसेंटिव योजना को मंजूरी

घरेलू स्तर पर ही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के निर्माण के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के उत्पादन में 40 प्रतिशत तक वैल्यू एडिशन होने लगेगा जो अभी 20 प्रतिशत है. योजना के तहत कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों को उत्पादन के आधार पर, पूंजीगत निवेश के आधार पर और रोजगार सृजन के आधार इंसेंटिव दिए जाएंगे.

चालू वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होने वाली इस योजना की अवधि छह साल की होगी. इस स्कीम के तहत एक लाख रोजगार सृजन का अनुमान है. घरेलू स्तर पर बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स रक्षा, घरेलू सामान जैसे तमाम सेक्टर में इस्तेमाल हो सकेंगे. मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले ग्लास कवर, लेंस, क्रिस्टल, कायल जैसे सैकड़ों आइटम अब घरेलू स्तर पर बनाए जाएंगे. अभी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर आइटम का आयात किया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago