✕

होम / बिजनेस / छोटे शहरों ने दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, 74.7% ऑर्डर मेट्रो शहरों के बाहर से आए

छोटे शहरों ने दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, 74.7% ऑर्डर मेट्रो शहरों के बाहर से आए

दिवाली 2025 की यह रिपोर्ट केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक बड़ी डिजिटल परिवर्तन की तस्वीर है. छोटे शहर अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के सक्रिय भागीदार बन चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

त्योहारी सीजन की ऑनलाइन खरीदारी अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब छोटे शहरों के लोग भी जमकर ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद ले रहे हैं. दरअसल, 2025 की दिवाली पर टियर-2 और टियर-3 शहरों ने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्डतोड़ ऑनलाइन शॉपिंग की है. लॉजिस्टिक्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म क्लिकपोस्ट द्वारा किए गए 4.25 करोड़ से ज्यादा शिपमेंट के एनालिसिस में यह साफ हुआ कि अब नॉन-मेट्रो सिटीज ई-कॉमर्स की नई रीढ़ बन चुकी हैं.

तीन चौथाई से ज्यादा हिस्सेदारी छोटे शहरों की

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में कुल ऑर्डरों का 50.7% सिर्फ टियर-3 शहरों से आया, जबकि टियर-2 शहरों का योगदान 24.8% रहा. यानी देश के कुल ऑनलाइन ऑर्डर वॉल्यूम में छोटे शहरों की हिस्सेदारी लगभग 74.7% रही. यह पहली बार है जब मेट्रो शहर इस तरह पिछड़ गए हैं और इसका मतलब साफ है भारत का अगला डिजिटल उपभोक्ता अब बड़े शहरों में नहीं, बल्कि कस्बों और छोटे शहरों में बैठा है.

त्योहारों ने बढ़ाई रफ्तार

दुर्गा पूजा, करवा चौथ और दिवाली जैसे त्योहारों ने शॉपिंग को जबरदस्त बढ़ावा दिया. करवा चौथ से पहले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री ने फैशन कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया. दुर्गा पूजा के दौरान फैशन ऑर्डर में 14.3% की वृद्धि देखी गई. इससे यह भी स्पष्ट है कि छोटे शहरों के उपभोक्ता अब केवल जरूरत नहीं, बल्कि स्टाइल और ट्रेंड के लिहाज से भी खरीदारी कर रहे हैं.

तेजी से सुधर रहा लॉजिस्टिक्स सिस्टम

शिपमेंट वॉल्यूम बढ़ने के बावजूद भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क ने औसतन 2.83 दिन में डिलीवरी बनाए रखी. हाइपरलोकल डिलीवरी में भी साल-दर-साल 42% की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे तेजी से डिलीवरी की उम्मीदें और भी पुख्ता होती जा रही हैं.

ऑर्डर वैल्यू में भी हुआ इजाफा

एवरेज ऑर्डर वैल्यू 2024 में ₹3,281 थी, जो अब बढ़कर ₹4,346 हो गई है, यानी छोटे शहरों से किए गए ऑर्डरों में 32.5% का इजाफा हुआ है. यह साफ दिखाता है कि ग्राहक अब न सिर्फ ज्यादा, बल्कि महंगी और प्रीमियम चीजें भी खरीदने लगे हैं. 

इन शयरों से आए अधिक ऑर्डर
रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स का भविष्य अब मेट्रो शहरों में नहीं, बल्कि कन्नौज, भागलपुर, सागर, बीकानेर और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में लिखा जाएगा, क्योंकि इन छोटे शहरों से अब सबसे अधिक ऑनलाइन शॉपिंग हो रही है.

ई-कॉमर्स कंपनियों की नई रणनीति

क्लिकपोस्ट के को-फाउंडर और सीईओ नमन विजय ने बताया कि स्मार्ट ब्रांड्स पहले से ही 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं. अब इन ब्रांड्स का लक्ष्य सैकड़ों छोटे शहरों में 'सेम-डे डिलीवरी' को लागू करना, हर मिनट में 1 लाख ऑर्डर हैंडल करने की क्षमता और 1 मिनट में कस्टमर संतुष्टि जैसे टारगेट को पाना है. क्लिकपोस्ट फिलहाल 450 से अधिक ब्रांड्स (जैसे नायका, प्यूमा, कैरेटलेन, वॉलमार्ट आदि) के लिए हर महीने 5 करोड़ से अधिक शिपमेंट हैंडल कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

12 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

14 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें