✕

होम / बिजनेस / अप्रैल में SIP निवेश ने बनाया रिकॉर्ड, एक महीने में 26 हजार करोड़ से ज्यादा रहा इनफ्लो

अप्रैल में SIP निवेश ने बनाया रिकॉर्ड, एक महीने में 26 हजार करोड़ से ज्यादा रहा इनफ्लो

अप्रैल में रिकॉर्ड 26632 करोड़ का निवेश हुआ। एक महत्वपूर्ण ट्रेंड यह रहा कि निवेशक डेट फंड में लौट आए हैं. मार्च में उन्होंने इन फंड्स से जितना निकाला था अप्रैल में उससे ज्यादा निवेश कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. भारत में SIP निवेश ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. Association of Mutual Funds in India (AMFI) की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में कुल 26,632 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान लगभग 8.38 करोड़ निवेशकों ने SIP में हिस्सा लिया, जो दर्शाता है कि SIP निवेश की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

इक्विटी फंड्स की हालत कुछ अलग

जहां SIP इनफ्लो में रिकॉर्ड बन रहा है, वहीं इक्विटी फंड्स में लगातार छठे महीने गिरावट देखने को मिली. अप्रैल में इक्विटी स्कीम्स में इनफ्लो गिरकर 24,269 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले 12 महीनों का सबसे कम आंकड़ा है. स्मॉल-कैप स्कीम्स में इनफ्लो 2.3 फीसदी गिरकर 3,999 करोड़ रह गया. इसके अलावा, मिड-कैप स्कीम्स में 3.6 फीसदी गिरावट दिखी, जबकि लार्ज-कैप फंड्स में हल्की सी तेजी देखने को मिली, जिसका इनफ्लो 2,671 करोड़ रहा. वहीं, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में निवेश ने जबरदस्त उछाल लिया, जो 2,001 करोड़ रहा. इस बार ये उछाल किसी नए NFO (New Fund Offer) से नहीं, बल्कि खुद निवेशकों की दिलचस्पी से आया है.

हाइब्रिड फंड्स की वापसी

गोल्ड ETF से अप्रैल में हल्का सा आउटफ्लो हुआ, जो 5.82 करोड़ रहा. माना जा रहा है कि निवेशकों ने गोल्ड के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा बुक कर लिया. वहीं, हाइब्रिड फंड्स, खासकर अरबिट्राज स्कीम्स, में 11,000 करोड़ का इनफ्लो आया है, यानी ये अब 'पार्किंग स्पेस' बनते जा रहे हैं, जहां लोग पैसे को अस्थायी तौर पर लगाकर आगे की प्लानिंग कर रहे हैं.

अब 'फंडामेंटल्स' से चल रहे हैं निवेशक

AMFI का डेटा साफ दिखाता है कि आज का भारतीय निवेशक सोशल मीडिया या अफवाहों के शोर में नहीं फंसता. वह लंबे समय की सोच के साथ फंडामेंटल्स पर फोकस कर रहा है. भले ही अप्रैल में नेट इनफ्लो में 3.2 फीसदी की गिरावट आई हो, लेकिन इक्विटी AUM (Asset Under Management) में 4 फीसदी और पूरी इंडस्ट्री AUM में 6 फीसदी की ग्रोथ हुई है, अब कुल AUM रिकॉर्ड 69.9 लाख करोड़ पर पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago