✕

होम / बिजनेस / सिंगापुर की Temasek को पसंद आया Haldiram का स्वाद, कंपनी खरीदेगी 10% हिस्सेदारी!

सिंगापुर की Temasek को पसंद आया Haldiram का स्वाद, कंपनी खरीदेगी 10% हिस्सेदारी!

हल्दीराम ने सिंगापुर की निवेश फर्म Temasek को 10% हिस्सेदारी बेच दी, जिससे कंपनी का कुल वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की मशहूर स्नैक्स और मिठाई कंपनी Haldiram Snacks Food Pvt Ltd. ने सिंगापुर स्थित ग्लोबल निवेश फर्म Temasek के साथ एक करार किया है, जिसका एलान 30 मार्च को किया गया. इस करार के तहत Temasek हल्दीराम के मौजूदा शेयरधारकों से इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी. मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

डील के 5,160 करोड़ रुपये में पूरी होने की उम्मीद

इस एलान में कहा गया, "यह ट्रांजैक्शन हल्दीराम को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं को जारी रखने की दिशा में होगा." एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि Chimera Capital की Alpha Wave Global भी कंपनी में 6% हिस्सा खरीद सकती है. इस डील के 5,160 करोड़ रुपये में पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी इस डील पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

कंज्यूमर सेगमेंट में सबसे बड़ा हालिया डील में से एक

इसके पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Temasek हल्दीराम स्नैक्स में लगभग 9% हिस्सेदारी लगभग 8,000 करोड़ रुपये में खरीदेगा. 9% हिस्सेदारी के लिए 8,000 करोड़ रुपये का मतलब है कि पूरी कंपनी की कुल कीमत लगभग 89,000 करोड़ रुपये या लगभग 10 बिलियन डॉलर बनती है, जो हाल के समय में घरेलू कंज्यूमर सेगमेंट में सबसे बड़ी लेनदेन में से एक है.

PwC Investment Banking ने इस लेनदेन के लिए विशेष फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई और Khaitan & Co ने कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई. यह ट्रांजैक्शन जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसके लिए अभी कई रेगुलेटरी मंजूरियां लेनी बाकी है.

हल्दीराम ने इस करार पर क्या कहा?

हल्दीराम ग्रुप के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि Temasek का निवेशक और पार्टनर के रूप में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. कंपनी उनके कंज्यूमर सेक्टर में अनुभव से मिलने वाले वैल्यू का उपयोग करके अपनी ग्रोथ को तेज करने और बदलते कंज्यूमर डिमांड्स को पूरा करने की अपनी क्षमता को मजबूत करेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago