✕

होम / बिजनेस / Signature Global गुरुग्राम में 2 प्रोजेक्ट्स पर करेगी ₹4,000 करोड़ का निवेश, ये है प्लान

Signature Global गुरुग्राम में 2 प्रोजेक्ट्स पर करेगी ₹4,000 करोड़ का निवेश, ये है प्लान

रियल्टी कंपनी गुरुग्राम में 2 प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 40 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र की पेशकश करने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियल एस्टेट कंपनी Signature Global ने गुरुग्राम में दो नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है. कंपनी के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले तिमाही में कंपनी गुरुग्राम में 40 लाख वर्गफुट के दो प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है. अग्रवाल ने कहा कि हम 2-5 करोड़ रुपये की कीमत वाली परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां हमें भारी मांग देखने को मिल रही है, लेकिन आपूर्ति सीमित है.

4,000 करोड़ होगा खर्च

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खासकर बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रोजेक्ट्स की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है. हालांकि, उन्होंने माना कि पिछले कुछ वर्षों में देखी गई मांग में कुछ हद तक कमी आई है. दो नई आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए कुल परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह करीब 4,000 करोड़ रुपये होगी, जिसमें भूमि, निर्माण और अन्य लागतें शामिल हैं.

कंपनी की प्रॉपर्टी सेलिंग से कमाई

ऑपरेशनल प्रदर्शन की बात करें तो, सिग्नेचर ग्लोबल ने वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर 2023-24 में 8,670 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेची, जो पिछले साल की इसी अवधि में 3,120 करोड़ रुपये थी. यानी इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अप्रैल-दिसंबर 2024-25 की अवधि के लिए औसत बिक्री-पूर्व प्राप्ति बढ़कर 12,565 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई, जबकि साल 2023-24 में यह 11,762 रुपये प्रति वर्ग फीट थी.

10,000 करोड़ रुपये की सेल बुकिंग का लक्ष्य

Signature Global ने इस वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की सेल बुकिंग का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 7,270 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है. चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी इस लक्ष्य को पार करने में सफल रहेगी. इसके अलावा, कंपनी अगले वित्त वर्ष में अपना नेट डेट (कुल कर्ज) शून्य करने की योजना बना रही है, जिसे वह मजबूत आंतरिक कैश फ्लो के जरिए हासिल करेगी.

24.2 लाख वर्गफुट का निर्माण पूरा किया

अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी ने अपना नेट डेट घटाकर 740 करोड़ रुपये कर लिया है, जो दूसरी तिमाही के अंत में 1,020 करोड़ रुपये था. पहले नौ महीनों में कंपनी ने 24.2 लाख वर्गफुट का निर्माण पूरा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 20 लाख वर्गफुट था. शुरुआत से अब तक, Signature Global ने 120 लाख वर्गफुट हाउसिंग एरिया डिलीवर किया है. भविष्य में कंपनी के पास 350 लाख वर्गफुट की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है, जबकि 158 लाख वर्गफुट के प्रोजेक्ट अभी जारी हैं. अपने बिजनेस के विस्तार के लिए कंपनी लगातार नई जमीन खरीद रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago