होम / बिजनेस / एक के बाद एक गिर रहे बैंक, अमेरिका में होने वाला है वित्तीय संकट?

एक के बाद एक गिर रहे बैंक, अमेरिका में होने वाला है वित्तीय संकट?

कस्टमर्स द्वारा लगातार पैसे निकालते रहने की वजह से अचानक पूरा सिस्टम कैसे गिर पड़ा इसकी खबर खुद इन्वेस्टर्स को भी नहीं हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी संस्थाओं द्वारा दो दिन पहले सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) बंद किये जाने के बाद कल न्यूयॉर्क आधारित सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) को भी बंद कर दिया गया है. इसे अमेरिकी बैंकिंग इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी असफलता माना जा रहा है. सिग्नेचर बैंक अब फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन(FDIC) के अधीन काम करेगा. 

टैक्स देने वाले नहीं उठाएंगे कोई नुक्सान 
न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (NSDFS) के अनुसार पिछले साल के अंत तक सिग्नेचर बैंक के पास 110.36 बिलियन डॉलर्स की कीमत के एसेट्स और 88.59 बिलियन डॉलर्स की जमा राशि मौजूद थी. US ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य बैंक रेग्युलेटर्स ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि, सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक के सभी जमाकर्ताओं को एक किया जाएगा और टैक्स देने वालों को किसी भी प्रकार का नुक्सान उठाना नहीं पड़ेगा. 

अमेरिकी बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी असफलताएं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार के दिन बैंक के सभी कर्मचारी मैनहैटन स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में मीटिंग के लिए जुटे थे. बैंक के बंद होने की खबर मिलने के बाद तुरंत ही सभी कर्मचारी बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखाई दिए थे. अब तक अमेरिकी बैंकिंग के इतिहास की असफलताओं में सबसे पहला नाम वाशिंगटन म्युचुअल का आता है जो साल 2008 के वित्तीय संकट के दौरान देखने को मिला था. इसके बाद दुसरे स्थान पर सिलिकॉन वैली बैंक का नाम आता है जिसे हाल ही में 10 मार्च 2023 को बंद किया गया था और फिर सिग्नेचर बैंक को तीसरी सबसे असफलता के रूप में देखा जा रहा है. 

100 बिलियन डॉलर्स गिरी अमेरिकी बैंकों की मार्केट वैल्यू
सिलिकॉन वैली बैंक, लोन देने वाला अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था जो मुख्य रूप से स्टार्टअप्स को लोन देता था. बैंक के कस्टमर्स द्वारा लगातार पैसे निकालते रहने की वजह से अचानक पूरा सिस्टम कैसे गिर पड़ा इसकी खबर खुद इन्वेस्टर्स को भी नहीं हुई. पिछले हफ्ते हुई इस घटना की बदौलत अमेरिकी बैंकों की मार्केट वैल्यू में लगभग 100 बिलियन  डॉलर्स की गिरावट दर्ज की गयी थी. इस घटना के बाद अमेरिका के सरकारी अधिकारियों द्वारा फाइनेंशियल सिस्टम में लोगों का विश्वास बनाये रखने के लिए काफी तीव्र फैसले लिए गए. 

कस्टमर्स को ऐसे वापस मिलेंगे उनके पैसे
FDIC ने बताया कि, रविवार को FDIC ने एक ‘ब्रिज बैंक’बनाया था जिसकी बदौलत आज से कस्टमर्स अपने पैसों तक पहुंच सकते हैं. सिग्नेचर बैंक के जमाकर्ता और लोन लेने वाले कस्टमर्स अपने आप इस नए बैंक के कस्टमर्स बन जायेंगे. बैनकॉर्प चीफ Greg Carmichael को इस ब्रिज बैंक का CEO बनाया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: जानिए इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा? किस कंपनी से जुड़े जोशी ?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

7 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

7 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

8 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

10 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह