✕

होम / बिजनेस / ट्रंप टैरिफ के साइड इफेक्ट, Volvo Group में छंटनी, 800 तक लोगों की जाएगी नौकरी

ट्रंप टैरिफ के साइड इफेक्ट, Volvo Group में छंटनी, 800 तक लोगों की जाएगी नौकरी

Volvo कंपनी ने कर्मचारियों को छंटनी के बारे में बता दिया है. वोल्वो ग्रुप की छंटनी कार और ट्रक इंडस्ट्री की ओर से ट्रंप के टैरिफ पर आया लेटेस्ट रिस्पॉन्स है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पूरी दुनिया में ले ऑफ का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में स्वीडन की कंपनी वोल्वो ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है. दरअसल, वोल्वो ग्रुप ने अमेरिका में काम कर रहे अपने करीब 800 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है. यह छंटनी अगले तीन महीनों में अमेरिका के तीन प्लांट्स में की जाएगी. इसकी वजह बाजार में अनिश्चितता और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति बताई जा रही है.

कंपनी ने क्या कहा?

वोल्वो ग्रुप नॉर्थ अमेरिका ने एक बयान में बताया कि कंपनी पेंसिल्वेनिया के मैकुंगी में स्थित मैक ट्रस्ट साइट और वर्जीनिया के डबलिन व मैरीलैंड के हेगर्सटाउन में मौजूद दो अन्य फैसिलिटीज से 550 से 800 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी का कहना है कि उन्हें यह फैसला भारी मन से लेना पड़ा क्योंकि बाजार की स्थिति खराब है. ट्रकों की मांग में कमी आई है. वोल्वो ग्रुप का कहना है कि उत्पादन को कम होती मांग के अनुसार ढालना जरूरी है. इसलिए छंटनी करना मजबूरी बन गया है.

ट्रकों के ऑर्डर में लगातार गिरावट

कंपनी ने बताया कि भारी-भरकम ट्रकों के ऑर्डर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके पीछे कई वजहें हैं. इनमें मालभाड़े की दरों को लेकर अनिश्चितता, मांग में कमी, आने वाले नियमों में बदलाव की आशंका और टैरिफ का असर शामिल है. डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा कई देशों से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ लगाए गए हैं. इससे सामान महंगा हो गया है. कारोबारियों और ग्राहकों दोनों को ही भविष्य की चिंता सताने लगी है.

नॉर्थ अमेरिका में इतने कर्मचारी करते है काम

वोल्वो ग्रुप के अनुसार, कंपनी के नॉर्थ अमेरिका में लगभग 20,000 कर्मचारी हैं. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ बदलाव करना जरूरी है. इससे कंपनी नुकसान से बच सकें. कुल मिलाकर, यह छंटनी उस संकट का हिस्सा है जो अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री इस समय टैरिफ और बाजार की अनिश्चितता के कारण झेल रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

5 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.