होम / बिजनेस / शिमला के माल रोड पर रही रौनक, लेकिन होटल कारोबारियों के हाथ लगी निराशा 

शिमला के माल रोड पर रही रौनक, लेकिन होटल कारोबारियों के हाथ लगी निराशा 

शिमला के प्रमुख इलाकों में इस साल भीड़भाड़ तो देखने को मिली लेकिन बावजूद इसके होटल ऑक्‍यूपेंसी में 40 साल में सबसे कमी देखने को मिली.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारी ट्रैफिक की तस्‍वीरों और हिमाचल के मुख्‍यमंत्री के शराब पीने वालों को लेकर दिए गए बयान के बावजूद पहली बार नए साल की पूर्व संध्‍या पर 40 साल में शिमला के होटलों में सबसे कम ऑक्‍यूपेंसी रही. इस साल ऑक्‍यूपेंसी लेवल केवल 50 से 60 प्रतिशत ही रहा. वहीं पिछले साल ये ऑक्‍यूपेंसी 80 प्रतिशत रही थी. दरअसल बर्फबारी की उम्‍मीद के बीच पर्यटकों की संख्‍या में कमी देखने को मिल रही है. 

क्‍या कहना है कि होटल एसोशिएसन का 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल एसोसिएशन के प्रमुख का कहना है कि पिछले साल इसी मौके पर शिमला में 80 प्रतिशत से ज्‍यादा ऑक्‍यूपेंसी देखने को मिली थी, लेकिन इस बार ये 50 से 60 प्रतिशत ही रही है. ये पिछले 40 सालों में सबसे कम है. शिमला होटल एंड टूरिज्‍म ने कहा कि माल रोड और रिज इलाके में अलग-अलग तरह के की तैयारियों के कारण भीड़भाड़ तो देखने को मिल रही है लेकिन ये होटल की ऑक्‍यूपेंसी में नहीं बदल पाई है. 

सरकार की तैयारियां के बीच दिखा ऐसा रिस्‍पांस 
राज्‍य सरकार ने टूरिस्‍ट यात्रियों की सुविधा को लेकर कई तरह के कदम भी उठाए थे. ट्रैफिक को लेकर एक जहां व्‍यापक तैयारियां की गई थी वहीं दूसरी ओर सीएम ने शराब पीने वालों को लेकर भी काफी सॉफ्ट बयान दिया था. लेकिन बावजूद इसके पर्यटकों की संख्‍या में कमी देखने को मिली है. इसकी एक वजह ये भी मानी जा रही है कि ज्‍यादातर पर्यटक शांत जगहों पर जाकर छुट्टीयों का आंनद लेना पसंद करते हैं. यही नहीं जो लोग निजी तौर पर पार्टियां करते हैं उनसे शहर होटल पटे होते थे लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. 

नए साल में टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री में दिखेगा बूम 
हाल ही में आए कई सर्वेक्षणों में बताया गया है कि वर्ष 2024 में कई इलाकों में जाने वाले पर्यटकों की संख्‍या में बढ़त देखने को मिलेगी. टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री के लिए वर्ष 2023 भी काफी सकारात्‍मक रहा है. महंगाई और ऊंची ब्‍याज दरों के बीच लोगों के खर्च करने की क्षमता बेहतरीन बनी हुई है. 

ये भी पढें: आज से हो रहे हैं आपकी जेब पर असर डालने वाले ये बड़े बदलाव, क्या आपको है खबर?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.