होम / बिजनेस / अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में आई अचानक तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में भी तेजी दिख सकती है, लेकिन मंथली वायदा एक्सपायरी के चलते उथल-पुथल की भी संभावना है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज भारतीय शेयर बाजारों की मंथली एक्सपायरी है, ग्लोबल मार्केट से संकेत काफी अच्छे हैं. बुधवार को लगातार 6 दिनों से गिर रहे अमेरिकी बाजारों जबरदस्त रिबाउंड देखने को मिला. डाओ जोंस 549 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ, नैस्डेक में भी 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही. एशियाई बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है, जापान के निक्केई में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी है, कॉस्पी, ताइवान, स्ट्रेट्स टाइम्स भी 1 परसेंट से ज्यादा मजबूत हैं. SGX Nifty में भी 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है.  

ग्लोबल मार्केट के संकेतों से अलग किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए आपको, एक नजर डालते हैं 

खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर 

1. Nykaa को फोकस में रखिएगा क्योंकि कंपनी बोनस शेयर जारी करने वाली है, इसे लेकर 3 अक्टूबर को कंपनी की बोर्ड बैठक होगी 

2. ITI Limited के लिए खबर है कि , सरकार को 77.33 लाख शेयर जारी करने के लिए मंजूरी मिली है, ये शेयर 10.3.45 के भाव पर जारी करने को मंजूरी मिली है

3. Lloyd Metals का ओपन ऑफर आज बंद हो जाएगा, ये शेयर आज फोस में रहने वाला है, इसका ऑफर प्राइस 137 रुपये प्रति शेयर है 

4. Blue Dart 1 जनवरी 2023 से अपनी कीमतों में 9.6 परसेंट का इजाफा करने वाली है. ये शेयर आज फोकस में रहेगा 

5. Essar Shipping पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में विपिन जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. नियुक्ति 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होगी. 

6. Genesys International भारत भर के प्रमुख शहरों के लिए 3डी मैपिंग सर्विसेज देने के लिए Bentley Systems के साथ करार किया है. कंपनी भारत भर के प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएं देगी, Bentley Systemsएक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर कंपनी है, ये शेयर आज फोकस में रहेगा

7. Ramco Cements ने आंध्र प्रदेश के कोलुमिगुंडला में अपना पांचवां सीमेंट प्लांट शुरू किया है चालू किया है. प्लांट की क्लिंकराइजेशन क्षमता 2.25 मिलियन टन प्रति वर्ष है. संयंत्र की परियोजना लागत 3,000 करोड़ रुपये है, ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है

8. Anupam Rasayan India ने QIP लॉन्च किया है. कंपनी ने प्रारंभिक प्लेसमेंट दस्तावेज की मंजूरी के बाद 28 सितंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट इश्यू खोला फ्लोर प्राइस 762.88 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. शेयर पर नजर बनाकर रखिए

9. Can Fin Homes आज फोकस में रखिएगा क्योंकि PGIM India Mutual Fund ने कंपनी में 10 लाख इक्विटी शेयर या 0.75% हिस्सेदारी 469.62 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है. जून 2022 तक कंपनी में PGIM की 2.47% हिस्सेदारी थी. 

10. आज बाजार बंद होने के बाद इंडेक्स में कुछ बदलाव होंगे, निफ्टी में Shree Cement बाहर हो जाएगा, Adani Ent. इसमें शामिल हो जाएगा. निफ्टी 500, निफ्टी स्मॉलकैप 250, निफ्टी 400 मिडकैप से Equitas बाहर होगा , Shoppers Stop शामिल होगा.

 

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

40 minutes ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

3 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

40 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

2 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

3 hours ago