होम / बिजनेस / धनतेरस से पहले सोने में गिरावट का दौर, खरीददारी का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा!

धनतेरस से पहले सोने में गिरावट का दौर, खरीददारी का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा!

दिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में जहां गिरावट का दौर जारी रहा, वहीं शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन भी बढ़त बनाए रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में जहां गिरावट का दौर जारी रहा, वहीं शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन भी बढ़त बनाए रखी है. आज सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 50 हजार रुपये से थोड़ा ऊपर रहा है. 

यह रहा सर्राफा बाजार का हाल

सोना आज अपने ऑल टाइम हाई रेट से लगभग साढ़े आठ हजार रुपये सस्ता चल रहा है. बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 50,780 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. इससे पिछले कारोबार में सोना 50,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. गुड रिटर्न वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 22 कैरेट सोने का दाम 46,550 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. इससे पिछले कारोबार में सोना 46,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. 

अगस्त, 2020 में सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था. आज बाजार में 22 कैरट सोने का भाव 46,420 रुपये प्रति दस ग्राम है. 

22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में यह रहता है शुद्धता का अंतर

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है इसके बाद 22 कैरेट गोल्ड इससे सस्ता होता है इसलिए सोने के भाव का आकलन उसके कैरेट को देखकर और गुणवत्ता को देखकर किया जाता है. इसी के हिसाब से 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा महंगा और 22 कैरेट या 18 कैरेट सोना सस्ता होता है जिस की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं.

यह रहा शेयर मार्केट का हाल

बीएसई का सेसंक्स आज 146. 59 अंक बढ़कर  59107 के स्तर पर बंद हुआ. 50 शेयरों वाले निफ्टी में 25.30 अंकों का उछाल आया और ये 17512 के स्तर पर बंद हुआ.शेयर बाजार में तेजी को बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर लीड कर रहे हैं. निवेशक इन सेक्टर के शेयर खरीद रहे हैं.निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल 18 शेयर तेजी के साथ तो 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि  सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ तो 20 शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

बैंकिंग, फार्मा, एफएमसीजी सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि ऑटो, आईटी, मेटल्स, एनर्जी जैसे सेक्टर के शेयरों में मुनाफा वसूली देखी गई है.

ये रहे टॉपर शेयर्स

नेस्ले, एचडीएफसी, रिलायंस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड

ये रहे लूजर शेयर्स

एनटीपीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डी, इंफोसिस और मारुति सुजुकी

VIDEO: दिवाली के त्योहार पर क्या कह रहे है दिल्ली के सबसे बड़े बाज़ार के दुकानदार, कैसा है बाजार का हाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

21 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago