होम / बिजनेस / गिरावट के बावजूद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव
गिरावट के बावजूद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव
शेयर बाजार में आज के दिन बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज के दिन बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो फिर आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों बड़ा बदलाव देखने को मिला.
शेयर मार्केट का ये रहा हाल
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 491.01 अंकों की तेजी के साथ 58,410.98 पर बंद हुआ है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंकों के उछाल के साथ 17,311.80 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी में आज 614.80 अंकों (1.56 फीसदी) की तेजी रही और इसकी क्लोजिंग 39,920.40 पर हुई है.
सेक्टोरल इंडेक्स का यह रहा हाल
मेटल और रियलिटी सेक्टर में ज्यादा गिरावट आई है, जबकि बैंकिंग सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली. मिड-कैप और स्माल-कैप में भी हल्की बढ़त रही. निफ्टी50 के 36 स्टॉक ग्रीन में बंद हुए, जबकि 13 शेयर लाल निशान पर.
आज के यह रहे टॉपर शेयर
एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इंडसइँड बैंक, रिलायंस और कोटक महिंद्रा
आज के यह रहे लूजर शेयर
हिंडाल्को, लार्सन, जेएसडब्ल्यु स्टील, एचसीएल टेक, विप्रो, टाटा स्टील, ब्रिटैनिया, बीपीसीएल और पावर ग्रिड
सर्राफा बाजार का ये रहा हाल
त्योहारी सीजन में आज सोमवार के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. फिलहाल धनतेरस और दिवाली से पहले सोना एकबार फिर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56000 रुपये प्रति किलो के करीब है, इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से 5700 और चांदी 23900 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है.
शुक्रवार को सोना 431 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50438 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 114 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 1044 रुपये सस्ती होकर 56042 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.
VIDEO: Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket
टैग्स