होम / बिजनेस / आज इन कंपनियों के शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, तेजी के मिले हैं संकेत

आज इन कंपनियों के शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, तेजी के मिले हैं संकेत

शेयर बाजार पर आज भी अडानी इफ़ेक्ट देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट के लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. आज इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी स्थिति खास जुदा नहीं रहेगी. कहने का मतलब है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है. कल BSE सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 59,932.24 और NSE निफ्टी करीब 6 अंकों की गिरावट के साथ 17,610.40 पर बंद हुआ. चलिए देखते हैं कि आज किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. 

इनमें मजबूती के संकेत
वैसे तो बाजार में अडानी इफेक्ट आज भी देखने को मिल सकता है, लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में मजबूती के संकेत दिए हैं. इसमें विप्रो (Wipro), सन फार्मा (Sun Pharma) और सीसीएल प्रोडक्ट (CCL Product) शामिल हैं. IT कंपनी विप्रो के शेयर गुरुवार को 1.88% उछाल के साथ 409.95 रुपए पर बंद हुए थे. बीते पांच दिनों में इसने 2.09% का रिटर्न दिया है. पिछले कुछ समय से इस शेयर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. इसका 52 वीक का हाई 616 रुपए है.

कल आई थी 4.73% की तेजी 
सन फार्मा या Sun Pharmaceutical Industries Limited के शेयर कल लाल निशान पर बंद हुए. एक समय ये शेयर 995 रुपए पर पहुंच गया था, लेकिन क्लोजिंग बेल बजने तक कुछ रिकवरी करते हुए 1,005.20 रुपए पर आ गया. कोरोना की आहट के चलते फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी, लेकिन चीन से आने वालीं कोरोना की खबरों के मंद पड़ते ही ये उम्मीद भी मंद पड़ गई. शायद इसी वजह से सन फार्मा के शेयर पिछले एक महीने में 0.39% गिरे हैं. वहीं, CCL प्रोडक्ट में कल 4.73% की तेजी रिकॉर्ड की गई. 560.90 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 5.71 प्रतिशत ऊपर चढ़ चुका है.

इनके जारी हो सकते हैं नतीजे
आज ITC, State Bank of India, Divi's Labs, Bank of Baroda, Tata Power, InterGlobe Aviation, One 97 Communications (Paytm), Marico, Mahindra & Mahindra Financial Services, Zydus Lifesciences, Manappuram Finance, Aarti Industries, Borosil, Clariant Chemicals, Elgi Equipments, Emami, Engineers India, India Cements, Intellect Design Arena, JK Tyre & Industries, Jubilant Pharmova, Kansai Nerolac Paints, Nava, Praj Industries, Quess Corp, Shipping Corporation of India, Sun TV Network और Tube Investments of India की तिमाही आय के नतीजे आ सकते हैं, लिहाजा इन पर भी नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.