होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों को कहें Hi और किन्हें कहें Bye, यहां मिलेगी पूरी जानकारी 

Stock Market: आज किन शेयरों को कहें Hi और किन्हें कहें Bye, यहां मिलेगी पूरी जानकारी 

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को गुलजार नजर आया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी चाल से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर दी. वैश्विक संकेतों के साथ-साथ HDFC Bank और TCS जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को मजबूती प्रदान की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 727.71 चढ़कर 66,901.91 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 206.90 अंकों की उछाल के साथ 20,096.60 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 772.08 की बड़ी छलांग लगा ली थी, लेकीन बाद में इसमें कुछ नरमी दिखाई दी. यहां यह भी जानना जरूरी है कि बुधवार को BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पहली बार 4,000 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था. 

MACD के ये हैं संकेत 
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं और मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के क्या संकेत हैं. MACD ने Adani Energy Solutions, Britannia, V-Guard, MRPL, P&G Health और Federal Bank में तेजी का रुख दर्शाया है. अडानी एनर्जी के शेयर कल उछाल के साथ 871 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 कारोबारी दिन में यह शेयर 19.37% की बढ़त हासिल कर चुका है. इसी तरह, Britannia के शेयरों में भी बुधवार को तेजी का रुख था. 301 रुपए के भाव पर मिल रहे V Guard Industries के शेयर कल बढ़त के साथ बंद हुए थे. पिछले छह महीने में ये शेयर 19.90% का रिटर्न दे चुका है. अब जानते हैं कि MACD ने आज के लिए किन शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Welspun Corp, Birlasoft, DLF, REC, Can Fin Homes और Jyothy Labs का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें है मजबूत खरीदारी 
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशकों का विश्वास इन शेयरों में बना हुआ है. निवेशक लिवाल बने हुए हैं इसलिए शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Hero MotoCorp, Tata Motors, Axis Bank, Bajaj Auto, HCL Tech, Hindalco और NTPC वो शेयर हैं, जिनमें निवेशकों का विश्वास कायम है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. टाटा मोटर्स के शेयर कल 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 711.50 रुपए पर बंद हुए थे. बीते छह महीनों में इस शेयर ने 35.19% का रिटर्न दिया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago