होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश से करें नए सप्ताह की शुरुआत, मिल रहे हैं तेजी के संकेत 

इन शेयरों में निवेश से करें नए सप्ताह की शुरुआत, मिल रहे हैं तेजी के संकेत 

शेयर बाजार पिछले सप्ताह तेजी के साथ बंद हुआ था. आज मार्केट कैसा रहेगा सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market) बढ़त के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 303.91 की तेजी के साथ 69,825.60 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 68.25 अंकों की उछाल के साथ 20,969.40 पर बंद हुआ था. हालांकि, इस तेजी वाले बाजार में अडानी समूह के अधिकांश शेयर लाल निशान पर कारोबार करते रहे. जबकि इससे पहले सभी शेयर उछाल पर थे. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है और आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

फोकस में रहेंगे ये शेयर
MACD के संकेतों के बारे में जानने से पहले उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी वजह से फोकस में रह सकते हैं. इसमें स्पाइसजेट, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, टॉरेंट पावर और लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के शेयर शामिल हैं. दुबई में जब्त स्पाइसजेट के विमान लौटने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, स्पाइसजेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज बैठक होनी है, जिसमें फंड जुटाने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है. इसी तरह, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड की बैठक भी आज होनी है, जिसमें सितंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पर विचार किया जाएगा. वहीं, टॉरेंट पावर और उसकी सहयोगी कंपनियों ने एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है. इसी तरह, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी को आयरन और माइनिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए प्लांट लगाने की अनुमति बोर्ड से मिल गई है. इन सबका असर कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें - IIT में गिरा प्‍लेसमेंट प्रतिशत, इस अहम स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट को भी नहीं मिल रही है नौकरी

MACD ने दिए ये संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. Raymond, Tata Communications Ltd, Indian Bank, Indusind Bank Ltd और Vinati Organics Ltd के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में ICICI लोम्बार्ड, Triveni Turbine Ltd, Apollo Hospitals, Coforge और Zensar Technologies शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

8 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

9 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

11 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.