होम / बिजनेस / आज गिरावट के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों पर रखें फोकस

आज गिरावट के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों पर रखें फोकस

अमेरिकी बाजार, एशियाई बाजारों से संकेत काफी निगेटिव है, भारतीय बाजार भी कल अच्छी शुरुआत के बाद फिसलकर बंद हुए थे, ये गिरावट आज भी जारी रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल मार्केट से संकेत बहुत खराब हैं. SGX Nifty 17500 के नीचे फिसल गया है, इसमें 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिख रही है. अमेरिकी वायदा बाजारों Dow Futures, Nasdaq Futures में आधा-आधा परसेंट की गिरावट है. एशियाई बाजारों में कोस्पी 1.5 परसेंट टूटा हुआ है. जापान का निक्केई 1.2 परसेंट टूटा है. हैंग सेंग में भी 1.5 परसेंट तक की गिरावट है. कल अमेरिकी बाजारों में भी भारी उतार चढ़ाव के साथ कामकाज हुआ. अंत में डाओ 173 अंक और नैस्डेक 86 अंक लुढ़ककर बंद हुआ. 
 
खराब ग्लोबल संकेतों के बीच आज किन खबरों वाले शेयरों पर आपको फोकस रखना चाहिए, जहां से आपको कमाई हो सकती है. 

1. IGL, Mahanagar Gas जैसे शेयरों पर नजर रखिएगा, क्योंकि सरकार ने किरीट पारिख की अगुवाई में घरेलू गैस कीमतों पर नियंत्रण को लेकर एक कमेटी बनाई है, जिसकी रिपोर्ट इस महीने के अंत तक आएगी.

2. Paras Defence and Space Technologies को लेकर खबर है कि कंपनी ने चेक गणराज्य के ELDIS Pardubice' s.r.o के साथ एग्रीमेंट किया है. वो भारत में एयरपोर्ट पर turnkey anti-drone systems मुहैया कराएंगे

3. InterGlobe Aviation को आज फोकस में रखना चाहिए, पेट्रस एल्बर्स ने Chief Executive Officer के तौर पर InterGlobe Aviation को ज्वाइन किया है. 

4. Astral को  NCLT से अपनी सब्सिडियरीज को Resinova Chemie Limited और Astral Biochem को खुद में मिलाने की मंजूरी मिली है. ये एकीकरण की स्कीम 6 सितंबर से लागू है, इस पर आज फोकस रखना चाहिए 

5. Dreamfolks Services के लिए खबर है कि Mirae Asset India Small-Midcap Focus Equity Master Investment Trust ने 3,03,446 इक्विटी शेयर खरीदें हैं, ये खरीद ओपन मार्केट से 471.51 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई है.

6. Hatsun Agro Product को आज फोकस में रखिएगा, प्रमोटर राजा गनेसन चंद्रमोगन ने 27.20 शेयर या 1.26 परसेंट हिस्सेदारी बेच दी है. ये हिस्सेदारी 987.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची गई है. 

7. Wipro को आज फोकस में रखना चाहिए क्योंकि कंपनी ने Palo Alto Networks के साथ एक करार किया है, जिसके तहत मैनेज्ड सिक्योरिटी और नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस, क्लाउड सिक्योरिटी जैसी सेवाएं देगी. 

8. Syngene International के प्रमोटर्स ने 2,17,89,164 शेयर या करीब 5.4 परसेंट हिस्सेदारी 560.04 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दी है. हालांकि ICICI Prudential Mutual Fund ने 28,28,510 शेयर्स 560 रुपये के भाव पर खरीदे हैं. ये शेयर आज फोकस में रहेगा.

9. Salasar Techno Engineering का शेयर आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने कहा है कि उसके बोर्ड ने 3 करोड़ शेयर QIBs को अलॉट करने के लिए मंजूरी दे दी है. ये शेयर 27.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दिए जाएंगे, इसके जरिए कंपनी 81.9 करोड़ शेयर जुटाएगी.

10. Zuari Industries ने EIL, ZEBPL के साथ करार किया है. इस करार के तहत बायोफ्यूल डिस्टली की स्थापना और संचालन किया जाएगा. इस शेयर को आज फोकस में रखिएगा.

VIDEO: कई शहरों के नाम बदले...अब AIIMS की बारी! लेकिन क्या आसान होगी राह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.