होम / बिजनेस / बेहतर रिटर्न देने वाले इन शेयरों में बन रहा है निवेश का मौका 

बेहतर रिटर्न देने वाले इन शेयरों में बन रहा है निवेश का मौका 

शेयर बाजार फिर से गुलजार होगा इसमें कोई शक नहीं. इसलिए यदि शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग आपका गोल नहीं है, तो पर्याप्त रिसर्च और समझदारी के साथ निवेश कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. निवेशकों को बाजार में जिस रौनक की उम्मीद है, उसके हाल फिलहाल नजर आने की संभावना कम है. हालांकि, गिरावट के इस माहौल में निवेश के मौके ज़रूर बन रहे हैं. शेयर बाजार फिर से गुलजार होगा इसमें कोई शक नहीं, लेकिन इसका सटीक समय नहीं बताया जा सकता. इसलिए यदि शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग आपका गोल नहीं है, तो पर्याप्त रिसर्च और समझदारी के साथ निवेश कर सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर बता रहे हैं, जिनमें निवेश के मौके बन रहे हैं.

Bajaj Finserv Ltd
यह स्टॉक अभी 11,370 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 28 जून को बाजार बंद होने तक इसमें 1.94% की गिरावट दर्ज की गई थी. इस शेयर का अब तक का हाई लेवल 18 हजार से ऊपर का रहा है, यानी अभी भी निवेश की काफी संभावना है. पिछले पांच दिनों Bajaj Finserv का शेयर 0.11% ऊपर चढ़ा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जल्द ही स्टॉक 12,400 का आंकड़ा छू लेगा.  

Ashok Leyland
इस शेयर ने निवेशकों को अब तक मायूस नहीं किया है. कोरोना काल में अच्छी खासी गिरावट के बाद स्टॉक धीरे-धीरे ही सही लेकिन ऊपर चढ़ता जा रहा है. एक्सपर्ट्स इसे 150 के टार्गेट प्राइज पर खरीदने की सलाह दे रहे हैं. पिछले एक साल में अशोक लेलैंड का शेयर करीब 17.44% पर ऊपर चढ़ा है. पिछले पांच दिनों के आंकड़े भी पॉजिटिव ही रहे हैं.  

ONGC
इस स्टॉक में पिछले कुछ समय में काफी उछाल देखने को मिला है. बीते पांच दिनों में यह करीब 11% ऊपर चढ़ा है. पिछले एक साल की बात करें तो 29 जून 2021 को इसकी कीमत 119.40 रुपए थी, आज यह 148.80 पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अभी इस शेयर में निवेश की गुंजाइश है.

Coal India Ltd
इस सरकारी कंपनी के शेयर में भी निवेश का मौका है. फिलहाल कोल इंडिया का शेयर 186.75 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन इसके जल्द 200 का आंकड़ा पार करने की संभावना है. एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को 225 रुपए का टार्गेट दिया है. उनका कहना है कि वैश्विक बाजार में कोयले की कीमतों में तेजी से कोल इंडिया के शेयर भी चढ़ सकते हैं. एक साल के रिकॉर्ड की बात करें तो 145.65 रुपए से ये शेयर 186.75 पर पहुंच गया है.

HFCL Ltd
HFCL यानी Himachal Futuristic Communications Ltd कुछ वक्त पहले तक काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. इस शेयर ने निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न भी दिया है. एक साल पहले के प्राइज़ बेस से HFCL अभी नीचे है, यह 56.45 पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, इसने इसी साल जनवरी में 96 रुपए का आंकड़ा भी छूआ है. लिहाजा, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस स्टॉक में लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago