✕

होम / बिजनेस / रिक्रूटमेंट को लेकर इंफोसिस के सीईओ ने कही ये बात, बोले बदल दिया है रिक्रूटमेंट का तरीका

रिक्रूटमेंट को लेकर इंफोसिस के सीईओ ने कही ये बात, बोले बदल दिया है रिक्रूटमेंट का तरीका

कंपनी ने 2023 में जितने कैंपस रिक्रूटमेंट किए थे उससे काफी कम उसने इस साल में अभी तक किए हैं. कंपनी का कहना है कि उसने अपने तरीके में बदलाव किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने बड़े पैमाने पर हायरिंग की है. कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2024 में 11000 से ज्‍यादा की हायरिंग कैंपस प्‍लेसमेंट के जरिए की है. जबकि कंपनी ने पिछले साल यानी वित्‍त वर्ष 2023 में 50000 से ज्‍यादा लोगों को भर्ती किया था. इस साल भर्ती में बड़ी संख्‍या में कमी देखने को मिल रही है. इस पर कंपनी के सीईओ ने बताया कि हमने पिछले कुछ समय में अपने रिक्रूटमेंट प्रोसेस में बदलाव किया है.

इतने प्रतिशत की हुई है गिरावट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल उसने अभी तक 11900 कॉलेज ग्रेजुएट को कंपनी में भर्ती किया है. ये वो समय है जब कंपनी पिछले दो दशक में अपने सालाना हेडकाउंट में सबसे कमी का सामना कर रही है. 2001 के बाद से अब तक कंपनी के हेडकाउंट में 25994 नंबरों की कमी देखने को मिली है. वित्‍त वर्ष 2024 में कंपनी का कुल हेडकाउंट 317000 रहा है. कंपनी पर आईटी कर्मचारियों के संगठन की ओर से  2000 से ज्‍यादा कर्मचारियों की भर्ती में देरी का आरोप लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्‍पीड, मर्सिडीज के नए मॉडल की इतनी है कीमत

कंपनी के सीईओ ने आंकड़ों से दिया जवाब
कंपनी  के सीईओ सलिल पारेख ने हमने इस साल में अब तक लगभग 11,900 कॉलेज ग्रेजुएट की भर्ती की और साल के आखिरी में हमारे कर्मचारियों की संख्‍या 3,17,000 से ज्‍यादा रही. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारे वहां से नौकरी छोड़कर जाने वाले (एट्रिशन रेट) घटकर 12.6% रह गया है. उन्‍होंने कहा कि हमने अपने कई लाख कर्मचारियों को एआई स्किल्‍स का भी प्रशिक्षण दिया है. ऐसे कर्मचारियों की संख्‍या 2,50,000 से ज्‍यादा रही है. सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि हमारी वर्कफोर्स में लगभग 39% महिला कर्मचारी शामिल हैं. 

पिछली तीन तिमाहियों में नहीं हुई भर्ती 
पिछली तीन तिमाहियों में कंपनी ने किसी भी तरह का रिक्रूटमेंट नहीं की है. कंपनी फ्लेक्‍सी रिक्रूटमेंट को ज्‍यादा प्रीफर कर रही है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि हमने पिछले कुछ समय में अपने रिक्रूटमेंट प्रोसेस को बदला है. अब हम सिर्फ कैंपस रिक्रूटमेंट ही नहीं कर रहे हैं बल्कि बाहर से भी रिक्रूटमेंट कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि अब तक कालेज से आधे से भी कम लोगों को भर्ती कर रहे हैं जबकि आधे से ज्‍यादा लोगों को ऑफ कैंपस रिक्रूट कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

56 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago