✕

होम / बिजनेस / सिर्फ 6 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्‍पीड, मर्सिडीज के नए मॉडल की इतनी है कीमत

सिर्फ 6 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्‍पीड, मर्सिडीज के नए मॉडल की इतनी है कीमत

मर्सिडीज ने अपना ये नया मॉडल C 300d AMG की जगह उतारा गया है. कंपनी अपने इस मॉडल को अब पेट्रोल सेगमेंट में लेकर आ रही है. क्‍योंकि उसके पेट्रोल सेगमेंट की ज्‍यादा डिमांड है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपनी लग्‍जरी कार के लिए जानी जाने वाली मर्सिडीज ने भारत के बाजार में अपना नया मॉडल लॉन्‍च किया है. मर्सिडीज ने अपने नए मॉडल C 300 AMG को C 300d AMG की जगह उतारा है. कंपनी ने अपनी इस कार को नई रेंज में उतारा है, जिसमें कई सारे दिलचस्‍प फीचर दिए गए हैं. कंपनी ने C 300 AMG और GLC SUV में भी कई नए फीचर दिए हैं. मर्सिडीज के इस नए मॉडल C 300 AMG को 69 लाख रुपये घर ला सकते हैं. 

क्‍या खास है मर्सिडीज के इस नए मॉडल में? 
कंपनी ने इस वेरियंट को इसलिए उतारा है जिससे वो इस कार के ग्राहकों को डीजल की जगह पेट्रोल वर्जन मुहैया करा सके.  मर्सिडीज के सेडान मॉडल की बिक्री का लगभग 70 प्रतिशत हिस्‍सा पेट्रोल कारों का है. मर्सिडीज का ये नया मॉडल 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड सिर्फ 6 सेकेंड में पकड लेता है.  इस मॉडल की टॉप स्‍पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. ये मर्सिडीज के जिस मॉडल C 300 AMG d को जिस रिप्‍लेस करने जा रही है उसकी कीमत 62.5 लाख रुपये थी. जबकि इस मॉडल को कंपनकी ने 6.5 लाख रुपये महंगा कर दिया है. इसमें कई नए फीचर दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में जब्‍त किए इतने हजार करोड़ रुपये, बनाया ये रिकॉर्ड

क्‍या हैं कार के नए फीचर? 
मर्सिडीज के इस C 300 AMG में 2 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसकी पावर 258 HP की है जबकि ये 400 NM का टॉर्क पैदा करती है. कंपनी के इस मॉडल में इंटीग्रेटेड स्‍टार्टर जनरेटर (ISG) दिया गया है, जो 22 HP और 205 NM का एक्‍सट्रा आउटपुट पैदा करता है. मर्सिडीज के इस मॉडल में एक ओवरबूट फंक्‍शन भी दिया गया है जो 30 सेकेंड के लिए 27 HP का एक्‍सट्रा पावर देता है. कंपनी का दावा है कि ओवरबूस्‍ट फंक्‍शन को लगातार कई बार एक्टिव किया जा सकता है जब तक कि तय तापमान निर्धारित सीमा तक नहीं पहुंच जाता है. 

इन कलर्स में मिलेगी ये कार 
कंपनी ने अपने इस मॉडल में नाइट पैकेज का भी फीचर दिया है. नाइट पैकेज के कारण कैबिन को ब्‍लैक आउट लुक देता है. कंपनी अपने इस मॉडल को मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कलर ऑप्‍शन के साथ भी पेश कर रही है. इसमें पैटागोनिया रेड ब्राइट और सोडालाइट ब्‍लू जैसे ऑप्‍शन शामिल हैं. इस मॉडल में बर्मेस्‍टर 3 डी सराउंडर साउंड सिस्‍टम डिजिटल लाइट्स, नेविगेशन, ब्‍लाइंड स्‍पॉट असिस्‍ट और कीलेस गो कम्‍फर्ट पैकेज शामिल है. मर्सिडीज का ये मॉडल टॉप ऑफ द लाइन सी क्‍लास AMG लाइन पैकेज साथ आती है. इस मॉडल में स्‍पोर्टियर लुक वाले फ्रंट और रियर बंपर और अंदर की तरफ कुछ खास AMG टच लाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

58 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago