✕

होम / बिजनेस / मोदी 3.0 की आहट से नए शिखर पर पहुंचा शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

मोदी 3.0 की आहट से नए शिखर पर पहुंचा शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुए. सेंसेक्स में 2,507 अंकों का और निफ्टी में 23,263 अंकों का बंपर उछाल आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एग्जिट पोल में NDA की अगुवाई वाली सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के संकेत ने घरेलू शेयर बाजार के लिए बूस्टर साबित हो रहा. यही कारण है कि बाजार आज नए शिखर पर पहुंचने में कामयाब रहा. सेंसेक्स में 2,507 अंकों का बंपर उछाल आया. वहीं निफ्टी 23,263 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 3 साल में आई सबसे बड़ी तेजी है. इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति बस एक दिन में करीब ₹14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 76,738.89 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया. 

शेयर बाजार में रही चौतरफा तेजी

शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी रही. बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग, पावर, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और यूटिलटी शेयरों में बंपर तेजी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी क्रमश: 3.5 फीसदी और 2 फीसदी की तेजी के साथ नया ऑलटाइम हाई छुआ. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 2,507.47 अंक या 3.39% की भारी तेजी के साथ 76,468.78 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 733.20 अंक या 3.25% बढ़कर 23,263.90 के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ.

26 शेयर तेजी के साथ बंद हुए

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 9.21 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 5.68% से लेकर 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर क्रमश: 0.02% से लेकर 0.22% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

2,351 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,115 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,351 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 1,615 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 149 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 284 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 68 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए 14.19 लाख करोड़

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 जून को बढ़कर 426.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 31 मई को 412.12 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 14.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 14.19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

57 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago