✕

होम / ताकत खेल की / इंडिया के कोच बनने को लेकर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कोचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

इंडिया के कोच बनने को लेकर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कोचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

गंभीर की मेंटरशिप में KKR ने हाल में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी. गौतम ने कहा है कि उनके लिए नेशनल टीम के कोच बनने से बड़ा कोई और सम्मान नहीं हो सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने नए हेड कोच की तलाश भी शुरू कर दी है. बीसीसीआई ने 13 मई को नए हेड कोच के लिए आवेदन मंगाए थे. वहीं आवेदन करने की लास्ट तारीख 27 मई थी.  मीडिया रिपोट्स के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का नाम हेड कोच की रेस में सबसे आगे है. गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच बातचीत भी हो चुकी है. कहा जा रहा है कि गंभीर का नाम लगभग फाइनल है और बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो सकती है.

हेड कोच बनना गर्व की बात

अब गंभीर ने भी हेड कोच बनने को लेकर ग्रीन सिग्नल दे दिया है. गौतम गंभीर ने अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान कहा कि मैं भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा. अपनी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह उससे बड़ा कैसे हो सकता है. मैं भारत को वर्ल्ड कप जीतने में मदद नहीं करूंगा. यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को वर्ल्ड कप जीतने में मदद करेंगे. 

जय शाह भी दे चुके हैं संकेत

BCCI सचिव जय शाह ने हाल ही में यह संकेत दिया था कि बोर्ड चाहता है कि यह पद किसी भारतीय को मिले और वह ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है जिनके पास भारतीय क्रिकेट की संरचना को लेकर गहरी समझ है. BCCI के नियमों के कारण अगर गंभीर भारत के नए कोच बनते हैं तो उन्हें KKR में अपने पद को छोड़ना होगा. उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह KKR को इतिहास की सबसे सफल IPL फ्रेंचाइज़ी बनाने के लिए उनके साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं.

गौतम गंभीर की मेंटॉरशिप में जीती है KKR

इससे पहले गौतम गंभीर किसी भी टीम के लिए हेड कोच का पद नहीं संभाला है. वह भारतीय टीम के साथ भी पहली बार जुड़ रहे हैं. हालांकि, वह पिछले तीन सीजन से आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के मेंटॉर रह चुके हैं. साल 2022 और साल 2023 आईपीएल सीजन में गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रहे. इस दौरान उन्होंने टीम को लगातार दो सीजन प्लेऑफ तक पहुंचाया. जबकि इस सीजन गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े. जहां उन्होंने केकेआर को तीसरी बार ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि बीसीसीआई गौतम गंभीर को ही भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago