✕

होम / बिजनेस / Headword Publishing के नेतृत्व में हुआ बदलाव, महेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया प्रेसिडेंट

Headword Publishing के नेतृत्व में हुआ बदलाव, महेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया प्रेसिडेंट

महेश श्रीवास्तव की नियुक्ति हेडवर्ड पब्लिशिंग कंपनी के लिए एक रणनीतिक कदम है, क्योंकि यह अपनी पहुंच को व्यापक बनाने और एजुकेशन इनोवेशन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ABP ग्रुप की शिक्षा शाखा, ABP एजुकेशन ने महेश श्रीवास्तव को हेडवर्ड पब्लिशिंग कंपनी प्रा. लि. के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. यह कंपनी आनंदा पब्लिशर्स के शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. महेश श्रीवास्तव ने मास्टर डिग्री प्राप्त की है और शिक्षा क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं, खासकर शैक्षिक मूल्यांकन और प्रबंधन क्षेत्र में. उन्होंने कैम्ब्रिज एसेसमेंट, मैकमिलन एजुकेशन और एडुकॉम्प सॉल्यूशन्स जैसी कंपनियों में नेतृत्व के पदों पर काम किया है और कई एजुकेशन इनिशिएटिव का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है.

एजुकेशन सेक्टर में है लंबा अनुभव

कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन में अपने अंतिम कार्यकाल में महेश श्रीवास्तव ने शैक्षिक संस्थानों (Educational Institutions), गवर्नमेंट्स और पार्टनर्स के साथ संबंध स्थापित करने और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि कैम्ब्रिज इंटरनेशनल की योग्यताओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने लोकल बॉडी के साथ मिलकर शिक्षण विधियों को बेहतर बनाने और असेसमेंट प्रैक्टिस और करिकुलम डेवलपमेंट में इनोवेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. महेश श्रीवास्तव की नियुक्ति हेडवर्ड पब्लिशिंग कंपनी के लिए एक रणनीतिक कदम है, क्योंकि यह अपनी पहुंच को व्यापक बनाने और एजुकेशन इनोवेशन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है.

इनोवेशन का होगा विस्तार

ABP एजुकेशन के सीईओ यश मेहता ने कहा कि हम महेश का हमारी टीम में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उनका व्यापक अनुभव और प्रतिबद्धता कंपनी में इनोवेशन का नया युग लेकर आएगा. उनके योगदान से हमें अपनी सेवाओं का विस्तार करने और शैक्षिक संस्थानों का समर्थन करने में मदद मिलेगी.
महेश श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि मैं हेडवर्ड पब्लिशिंग कंपनी में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं और कंपनी के मिशन में योगदान देने के लिए उत्सुक हूँ. हम मिलकर ऐसे शैक्षिक समाधान तैयार करेंगे जो छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी हों.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago