होम / बिजनेस / एक बार फिर से सेंसेक्स 60 हजार के पार, चांदी की कीमतों में लगी आग

एक बार फिर से सेंसेक्स 60 हजार के पार, चांदी की कीमतों में लगी आग

सेंसेक्स ने जहां 60 हजार के लेवल को टच किया, वहीं निफ्टी भी 17900 के पार निकल गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः  ग्लोबल संकेतों में सुधार होने की वजह से शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी एक बार फिर से पुराने स्तर पर लौट आए. सेंसेक्स ने जहां 60 हजार के लेवल को टच किया, वहीं निफ्टी भी 17900 के पार निकल गया. अंत में सेंसेक्स 104.92 अंकों की तेजी के साथ 59713.14 पर और निफ्टी 34.60 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17833.35 पर बंद हुआ. उधर चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला, वहीं सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं. 

चौतरफा खरीदारी का मोड

बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मोड देखने को मिला. बीएसई पर मेटल इंडेक्स को छोड़ दें तो फिर बैंकिंग, आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर्स में तेजी है. वहीं निफ्टी पर  मेटल इंडेक्‍स 1 फीसदी से ज्‍यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्‍स आधे फीसदी के करीब मजबूती दिखा रहे हैं. 

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों मे खरीदारी देखने को मिल रही है. IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली. मेटल, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि रियल्टी, इंफ्रा, एनर्जी शेयरों में दबाव देखने को मिला. FIIs ने शुक्रवार को कैश में 2913 करोड़ रुपये की खरीदारी की DIIs ने कैश में 213 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्री सीमेंट्स, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, यूपीएल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में खरीदारी के सपोर्ट से लगातार तेजी बनी हुई थी. दूसरी ओर कोल इंडिया लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, बीपीसीएल, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

सोने में गिरावट, चांदी में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार (Indian bullion market) ने शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो सोने आज सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 50779 रुपये में बिक रहा है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50576 रुपये में बिक रहा है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 46514 रुपये का हो गया है.

999 और 995 प्योरिटी वाला सोना आज  123 रुपये सस्ता हो गया है,  916 प्योरिटी वाला सोना 112 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 92 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 71 रुपये सस्ता हुआ है.  

999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 54639 रुपये पहुंच गए हैं. एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 319 रुपये महंगी हो गई है.

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

34 minutes ago