होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कैसा रहा आज का कारोबार? जानिए NDTV के शेयर के साथ क्या हुआ

शेयर बाजार में कैसा रहा आज का कारोबार? जानिए NDTV के शेयर के साथ क्या हुआ

सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसमान से धड़ाम हो गई. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन एनडीटीवी के शेयर में लोअर सर्किट लगा और यह 18 फीसदी गिर गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः जहां एक तरफ शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली, वहीं सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसमान से धड़ाम हो गई. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन एनडीटीवी के शेयर में लोअर सर्किट लगा और यह 18 फीसदी गिर गया. आज शेयर बाजार के कारोबार में बैंक व ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली. 

सेंसेक्स में 659 अंकों की तेजी

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59688 के लेवल पर और एनएसई का निफ्टी 174 अंकों की मजबूती के साथ 17799 के लेवल पर बंद हुआ. बैंक, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली. निफ्टी पर तीनों इंडेक्‍स 1 फीसदी से 2 फीसदी मजबूत हुए हैं. ऑटो इंडेक्‍स में भी करीब 1 फीसदी बढ़त है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का यह रहा हाल

निफ्टी पर बैंक इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली. वहीं आईटी इंडेक्स 1 फीसदी, फाइनेंशियल इंडेक्‍स में करीब 1.5 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्‍स में 2.5 फीसदी से ज्‍यादा तेजी रही है. बैंक निफ्टी के 12 शेयर में 11 शेयर हरे निशान में तो 1 शेयर लाल निशान में बंद हुए. 

आज के टॉपर शेयर्स

 AXISBANK, TECHM, ICICIBANK, M&M, SBIN, ULTRACEMCO, BAJAJFINSV, BHARTIARTL शामिल हैं. निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयर हरे निशान बंद हुए तो 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

आज के लूजर शेयर्स

टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन कंपनी, नेस्ले, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में केवल 25 शेयर हरे निशान में बंद हुआ वहीं 5 लाल निशान में बंद हुए हैं. 

एनडीटीवी में गिरावट, लोअर सर्किट लगा

NDTV के शेयरों में आज फिर लोअर सर्किट लगा है. आज कंपनी के शेयर लगातार तीसरे दिन 5 फीसदी कमजोर हुए. इसके पहले शेयर में लगातार 9 दिन अपर सर्किट लगा था. फिलहाल शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 3 दिन में 18 फीसदी टूट चुका है.

सोना-चांदी धड़ाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 7 सितंबर 2022 को सोने की कीमत 339 रुपए घटकर 50422 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं MCX पर सोने की कीमत 256 रुपये घटकर 50025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. चांदी के भावों में भी गिरावट देखने को मिली है. जिसके चलते आज चांदी की कीमत 53,000 रुपये से नीचे हो गई है। बीते दिन यानी बुधवार को चांदी की कीमत 880 रुपये घटकर 52,816 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं. वहीं MCX पर चांदी की कीमतों में मात्र 82 रुपये ही कम हुए है. ऐसे में चांदी की कीमत 53,064 रुपये पर कारोबार हो रहा है.

VIDEO: पीछे की सीटबेल्ट लगानी क्यों है जरूरी, जानिए ऑटो एक्सपर्ट टू टू धवन की जुबानी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.