होम / बिजनेस / उछाल के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, दशहरे से पहले 51 हजारी हुआ सोना, चांदी हुई 61 हजारी

उछाल के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, दशहरे से पहले 51 हजारी हुआ सोना, चांदी हुई 61 हजारी

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि शादियों और करवाचौथ का सीजन शुरू हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दशहरे से एक दिन पहले शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में बड़ा धूमधड़ाका देखने को मिला. शेयर बाजार जहां भारी उछाल के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों को बहुत फायदा हुआ है. वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 51 हजार और चांदी 61 हजार रुपये के पार हो गई. आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि शादियों और करवाचौथ का सीजन शुरू हो जाएगा. धनतेरस तक इसमें किसी प्रकार की कोई नरमी आने के संकेत नहीं हैं. 

शेयर बाजार का यह रहा हाल

आज सेंसेक्स ने 1,270 अंकों से अधिक का जम्प लिया है तो निफ्टी भी लगभग 400 अंक उछली है. सेंसेक्स 1,276.66 अंकों की बढ़त के साथ 58,065.47 पर और निफ्टी 387 अंकों के जबरदस्त उछाल के साथ 17,274.30 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही. वहीं सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट दिखने को मिली.

निवेशकों को हुआ 5 लाख करोड़ रुपये का फायदा

आज के कारोबार में निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ. BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 272.93 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. शेयर बाजार में देखी गई आज तेजी के मुख्य कारणों में वाल स्ट्रील में तेजी, ब्रिटेन में टैक्स में कटौती की योजना, ग्लोबल बाजारों के सेंटीमेंट में सुधार और यूएस बॉन्ड यील्ड्स का शांत होना और पाउंड में रैली को माना जा रहा है.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, IT, मीडिया, PSU बैंक, रियल्टी सेक्टरों समेत NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही. प्राइवेट बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.16% की तेजी रही और मेटल में 3.13% का उछाल आया. FMCG में 2% से कम और फार्मा में 1% से कम की तेजी दिखी. 

आज के टॉपर शेयर्स

इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, TCS, UPL, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिनसर्व और JSW स्टील.

आज के लूजर शेयर्स

डॉ रेड्डी और पावर ग्रिड 

सर्राफा बाजार का ये रहा हाल

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज, 4 अक्टूबर की सुबह सोना-चांदी दोनों के ही महंगे हो गए हैं. 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का भाव 51 हजार के पार पहुंच गया है. जबकि चांदी की कीमत में भी भारी उछाल आया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने की कीमत आज 980 रुपये की बढ़त के साथ 51,718 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,738 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है. कीमतों में बढ़त विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी की वजह से देखने को मिली है. वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 3790 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 61,997 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई. पिछले सत्र में कीमत 58207 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. 

VIDEO: 5 जी से घर बैठे देखिये कैसे देखें ताजमहल, बता रहे है अजय कौरव

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

41 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

52 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago